{"_id":"5d0137d7bdec2207194b230c","slug":"156036091014-ambedkar-nagar-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हुए डायरिया के शिकार, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हुए डायरिया के शिकार, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में डायरियां के पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सम्मनपुर निवासिनी कंचन (22) पत्नी राजेश की तबियत मंगलवार देर रात अचानक खराब हो गई। उसे उल्टी दस्त के साथ ही पेट में तेज दर्द हो रही थी। घरवालों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ।
इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी नम्रता (32) पत्नी गिरधारीलाल को बुधवार भोर में घर वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसे रात से ही उल्टी दस्त हो रहा था। बसखारी थाना क्षेत्र किछौछा निवासी प्रेमनाथ (45) पुत्र हरिप्रसाद मंगलवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया। इलाज के बावजूद जब तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो देर रात उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्नावां निवासी रामनिरंजन (52) पुत्र गोपालदास की तबियत बुधवार सुबह खराब हो गई। उल्टी दस्त के बीच घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर निवासी विनय (22) पुत्र सुरेश को बुधवार सुबह डायरिया की चपेट में आने के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।