फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   नेटवर्क के साथ ही विभाग की साइट ने छोड़ा साथ,उपभोक्ता बेहाल

नेटवर्क के साथ ही विभाग की साइट ने छोड़ा साथ,उपभोक्ता बेहाल

Wed, 12 Jun 2019 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
नेटवर्क के साथ ही विभाग की साइट ने छोड़ा साथ,उपभोक्ता बेहाल
अंबेडकरनगर। उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में लगातार दूसरे दिन भी कामकाज बाधित रहा। कई बार बीएसएनएल के नेटवर्क ने जवाब दे दिया तो विभाग की साइट भी बार-बार ठप हुई। इससे पूरे दिन लोगों को दिक्कत हुई। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से आए लोगों को काफी समस्या हुई। घंटों इंतजार व लाइन में खड़े होने के बाद भी अधिकांश का काम नहीं हो सका। ऐसे में उन्हें मजबूर होकर वापस लौटना पड़ा। भीषण गर्मी में बार-बार एआरटीओ कार्यालय का चक्कर लगाना लोगों को काफी भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि समूचे जिले में बीएसएनएल इंटरनेट सेवा बदहाली के दौर से गुजर रही है। इसकी मार पिछले एक सप्ताह से उपसंभागीय परिवहन कार्यालय भी झेल रहा है। पिछले दिनों नेटवर्क की दिक्कत से काम बाधित हो रहा था, तो कर्मचारियों ने मोबाइल से कनेक्ट करके किसी तरह काम करने की जुगत निकाली, लेकिन बुधवार को विभाग की साइट ही जवाब दे गई।
विज्ञापन

इससे समस्या और बढ़ गई। मोबाइल नेटवर्क के सहारे जो कुछ काम हो भी रहा था, वह भी बाधित हो गया। पिछले कई दिनों से कार्यालय में सुचारु काम न होने से बुधवार को उपभोक्ताओं की संख्या भी अधिक रही।उपभोक्ता लाइन में खड़े होकर काम शुुरू होने का इंतजार करते नजर आए। कभी साइट व नेटवर्क साथ देता तो एक-दो लोगों का ही काम हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग तो ऐसे भी थे जो जल्दी काम कराने के चक्कर में सुबह 10 बजे ही कार्यालय पहुंच गए, लेकिन दो बजे तक कार्यालय में भटकते रहे। अधिकांश लोग मजबूर होकर घर लौटने को विवश हुए। एआरटीओ कार्यालय में बेपटरी हुए इस कामकाज से प्रतिदिन 200 से 300 उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मालीपुर से आए उपभोक्ता सचिन पांडेय ने बताया कि वह तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय आए हैं। बीते शुक्रवार को आए थे तो उस समय भी तकनीकी दिक्कत होने के चलते काम न होने की समस्या बतायी गई थी। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा।
बुधवार को उपभोक्ता पहुंचे तो पता चला कि आज नेटवर्क के साथ साथ विभाग की वेबसाइट भी काम न हीं कर रही है। ऐसे में आज भी काम हो पाना संभव नहीं दिख रहा है। भीटी के बालगोविंद, बनगांव के मनीष यादव, मोहम्मद कासिफ, टांडा के शिखर वैश्य के मुताबिक वह लोग भी तीन दिन से कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। निर्धारित तिथि को काम न होने से काफी मुश्किल हो रही है।
विभागीय कर्मचारी विलंब हो जाने के हवाला देकर दूसरे दिन की तारीख अलॉट कराने को कहते हैं। कार्यालय में बदहाल हुई व्यवस्था को लेकर उपभोक्ता राकेश यादव, सतीष, गंगाराम व मोहित आदि ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि विभाग को इसे लेकर गंभीर होना चाहिए।


तीन-चार दिनों से मुश्किल ज्यादा बढ़ गई है। बुधवार को विभाग की साइट में दिक्कत आने से लोग परेशान हुए। लखनऊ की तकनीकी टीम से भी वार्ता की गई। गुरुवार से काम सुचारु होने की उम्मीद है।
- केएन सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed