फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   24 घंटे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात से सनसनी

24 घंटे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात से सनसनी

Sat, 01 Jun 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात से सनसनी
हजपुरा। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव में युवक को घर से बुलाकर हत्या के बाद सनसनी फैल गई। गला दबाकर हत्या के बाद उसका शव खड़ंजे के किनारे एक गड्ढे में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र व एएसपी अशोक कुमार रॉय ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों व परिवारीजनों से पूछताछ की। बाद में मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सम्मनपुर गांव के बाहर कुछ ग्रामीणों को खड़ंजे के किनारे गड्ढे में एक युवक का शव दिखा। इससे सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। युवक के नाक व आंख से खून निकल रहा था।
विज्ञापन

उसके सिर पर गहरी चोट का निशान था। साथ ही गले पर भी काला निशान था। लग रहा था कि पहले उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर बेहोश किया गया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव के पास ही उसकी दोनों चप्पल एक-दूसरे से सटाकर रखी गईं थीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं और की गई। इसके बाद शव यहां लाकर डाल दिया गया। उसकी पहचान सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव निवासी रक्षाराम यादव (26) पुत्र सेवाराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच जानकारी होते ही एसओ सम्मनपुर प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मृतक के छोटे भाई मुकेश यादव की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। परिवारीजनों के अनुसार, गुरुवार देर शाम लगभग आठ बजे रक्षाराम के मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह अपनी मां से कुछ देर में आकर खाना खाने की बात कह घर से चला गया।
जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता सताने लगी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच शुक्रवार सुबह उसका शव सम्मनपुर गांव के बाहर गड्ढे में पड़े मिलने की सूचना उन्हें मिली। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि लेनदेन के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।


युवक की हत्या की जानकारी होते ही एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र व एएसपी अशोक कुमार रॉय ने पहले सम्मनपुर गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद गांव पहुंचकर परिवारीजनों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ ही परिवारीजनों से जरूरी जानकारी हासिल की। साथ ही पुलिस को घटना का अतिशीघ्र पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed