{"_id":"5cec25f9bdec2207167ee494","slug":"155898013713-ambedkar-nagar-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे मिले जाम से निजात पटरियों से अतिक्रमण हटवाने को बेफ्रिक बना प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे मिले जाम से निजात पटरियों से अतिक्रमण हटवाने को बेफ्रिक बना प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। अकबरपुर-आजमगढ़ मुख्य मार्ग स्थित बसखारी बाजार जाम के संकट से ऊबर नहीं पा रहा है। पुलिस व प्रशासन की कमजोर इच्छाशक्ति के चलते आए दिन बाजार जाम के संकट से जूझता है। तेज धूप व गर्मी के बीच जाम लगने पर लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जे व ठेलों की वजह से जाम का नासूर गहराता जा रहा है। प्रसिद्ध किछौछा दरगाह होने के चलते यहां जायरीन का आवागमन बड़ी तादाद में रहता है। इससे ट्रैफिक का दबाव भी अधिक रहता है। ऐसे में अफसरों का इस ओर ध्यान न देना मुसीबत का सबब बना हुआ है।
बसखारी बाजार जिले में कई मायनों में खास है। अकबरपुर आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर होने के चलते जहां ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है, वहीं प्रसिद्ध दरगाह किछौछा भी बसखारी की पहचान है।
विज्ञापन
ऐसे में यहां न सिर्फ देश व प्रदेश के जायरीन आते हैं, बल्कि विदेशी जायरीन भी किछौछा दरगाह अकीदत के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में स्वाभाविक तौर पर यातायात का दबाव यहां लगभग पूरे वर्ष रहता है। यही नहीं बसखारी जिले की सबसे सस्ती फल मंडी के लिए भी जानी जाती है।
यहां बड़ी संख्या में प्रतिदिन व्यापारी फलों की खरीद फरोख्त के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यदि यहां सड़क की पटरियां पर अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या काफी बढ़ गई है। चौराहे पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी नहीं लगाई जाती है।
हर दिन की तरह सोमवार को भी लगभग पूरे दिन बसखारी बाजार जाम से जूझता रहा। सुबह करीब आठ बजे से कभी पश्चिमी चौराहे पर तो कभी पूर्वी छोर पर जाम लगा रहा। पर्याप्त पुलिसकर्मी न होने से जाम खुलने में घंटों लगे। नगर के प्रदीप तिवारी, शिवपूजन व मनीष आदि का कहना है कि प्रशासन थोड़ी सी सख्ती बरते तो जाम से काफी हद तक निजात मिल सकती है।
अभियान चलाकर सड़क की पटरी को अतिक्रमण मुक्त करना चाहिए। साथ ही रोडवेज बसों को फेयर स्टॉप पर खड़े होने के लिए निर्देशित किया जाए। टैक्सी वाहनों को बाजार के बाहर खड़ा किया जाए, जिससे चौराहे पर इनका जमावड़ा न हो। उधर, एसओ बसखारी जेपी सिंह का कहना है कि चुनाव का समय खत्म हो चुका है। जल्द ही सड़क पर अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। फिलहाल यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।