{"_id":"5caccfe4bdec2262650b1249","slug":"155482936018-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में होगी नामांकन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में होगी नामांकन प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में होगी। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट के प्रथम गेट से नामांकन कक्ष तक बैरीकेडिंग की जाएगी। नामांकन के लिए इसी गेट से होकर प्रत्याशियों को आवागमन की छूट होगी। कलेक्ट्रेेट में प्रवेश करने वालों को मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा।
चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार अंबेडकरनगर सामान्य सीट के लिए आगामी 12 मई को मतदान होगा। इसके लिए आगामी 16 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन होगा। ऐसे में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीरता से कार्य शुरू कर दिया है।
अपर जिलाधिकारी अमरनाथ रॉय ने बताया कि कलेक्ट्रेट के गेट प्रथम से लेकर नामांकन कक्ष तक बैरीकेडिंग की जाएगी। ऐसा इसलिए, जिससे नामांकन के लिए आने वाले लोग कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने पर सिर्फ नामांकन कक्ष तक ही जा सकें। प्रत्याशियों व उनके साथ जाने वाले प्रस्तावक पल-पल तीसरी आंख की निगाह में रहेंगे। गेट नंबर एक से नामांकन कक्ष तक कुल आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे अर्धसैनिक बल के जवान
गेट से प्रवेश करने से लेकर नामांकन करने के बाद वापस आने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट के चप्पे चप्पे पर अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। नामांकन के लिए जाने वाले प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों को गेट नंबर पर एक लगे मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा। नामांकन के बाद उन्हें इसी गेट से होकर वापस बाहर निकलना होगा। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में किसी को भी नारेबाजी करने की छूट नहीं दी जाएगी। यदि किसी ने ऐसा किया, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
वाहनों की लेनी होगी अनुमति
अपर जिलाधिकारी अमरनाथ रॉय ने बताया कि नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट तक पहुंचने के लिए प्रत्याशियों को काफिले के साथ आने वाले वाहनों की अनुमति लेनी होगी। इसके लिए एक दिन पहले तक कलेक्ट्रेट स्थित एकल खिड़की से अनुमति ले लेनी होगी। यदि अनुमति से अधिक काफिले में वाहन मिले, तो इसके आचार संहिता उल्लंघन का मामला माना जाएगा। साथ ही संबंधित प्रत्याशी के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा।
जुलूस की भी होगी वीडियो रिकार्डिंग
एडीएम ने बताया कि नामांकन जुलूस में शस्त्र के प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा। पूरे जुलूस की न सिर्फ बाकायदा वीडियो रिकार्डिंग होगी, बल्कि उडनदस्ता टीम भी साथ साथ चलेगी। यदि किसी भी प्रकार आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया, तो संबंधित प्रत्याशी के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा।
100 मीटर परिधि से बाहर रहेंगे वाहन
नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ आने वाले समर्थकों को नामांकन भवन से 100 मीटर परिधि के बाहर ही रोक दिया जाएगा। इसके अंदर जाने की किसी को अनुमति नहीं होगी। एडीएम अमरनाथ रॉय ने बताया कि 100 मीटर परिधि में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। न सिर्फ अर्धसैनिक बल, बल्कि सिविल पुलिस की भी तैनाती की जाएगी। 100 मीटर परिधि के अंदर सिर्फ प्रत्याशी व उनके प्रस्तावकों को ही जाने की अनुमति है।