{"_id":"5caccfe1bdec2213fa1fbed4","slug":"155482935712-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रशिक्षण से नदारद रहे पांच कर्मी, जारी हुई नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रशिक्षण से नदारद रहे पांच कर्मी, जारी हुई नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। ईवीएम व वीवीपैट के कुशलतापूर्वक संचालन को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मतदान से जुड़े कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कर्मचारियों को चैलेंज वोट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दोनों पालियों में कुल 1200 कर्मचारियों को प्रशिक्षण में भाग लेना था, लेकिन पांच कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इन सभी को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए उन्हें बुधवार को होने वाले प्रशिक्षण में भाग लेने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ और बुधवार को प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया, तो संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि 12 मई को अंबेडकरनगर सामान्य संसदीय सीट के लिए होने वाले मतदान के लिए सोमवार से जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के 9 कक्षों में मतदान से जुड़े कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण देने का कार्य प्रारंभ हुआ था। मंगलवार को भी प्रशिक्षण जारी रहा। दो पालियों में प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कर्मचारियों को चैलेंज वोट के बारे में जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनर हरेकृष्ण ने बताया कि मतदान कराते समय कभी-कभी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है कि कोई मतदाता जो पीठासीन अधिकारी के समक्ष उपस्थित हो और वहां मौजूद मतदान अभिकर्ता उसकी पहचान को चैलेंज कर दे, तो ऐसी स्थिति में प्रथम मतदान अधिकारी उसे पीठासीन अधिकारी के पास पुन: भेज देगा। पीठासीन अधिकारी को इसका निस्तारण करना होगा, जिससे सामान्य मतदान प्रक्रिया बाधित न हो।
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी अभिकर्ता से चैलेंज फीस के रूप में दो रुपये जमा कराएंगे। इसके बाद संक्षिप्त जांच करने पर यदि आरोप सही पाया गया, तो चैलेंज फीस वापस करेंगे। साथ ही धोखा देकर मतदान करने वाले को पुलिस के सुपुर्द करना होगा। इसके बाद प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराना होगा। यदि चैलेंज सही नहीं पाया जाता, तो चैलेंज फीस जब्त कर लेंगे तथा सामान्य ढंग से मतदान कराना होगा।
उधर जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को दो पालियों में हुए प्रशिक्षण में कुल पांच कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इनमें तीन पीठासीन अधिकारी सुरेश कुमार, उदयराज मिश्र व रमेशचंद्र तथा दो मतदान प्रथम अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव व बृजेश कुमार शुक्ल अनुपस्थित रहे। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए बुधवार को होने वाले प्रशिक्षण में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं रहा और बुधवार को प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया, तो संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।