{"_id":"5cab822dbdec2213fe5d3ad3","slug":"1554743930101072-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले जगमग होंगे सवा दो करोड़ से 1072 विद्यालय रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले जगमग होंगे सवा दो करोड़ से 1072 विद्यालय रोशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संसदीय सीट अंबेडकरनगर में 12 मई को होने वाले मतदान से पहले जिले के 1 हजार 72 परिषदीय विद्यालयों का विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके लिए बीते दिनों ही शासन से बीएसए कार्यालय को सवा दो करोड़ की राशि उपलब्ध हो गई थी। निर्धारित समय से पहले संबंधित विद्यालयों के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए, इसके लिए गत दिवस ही बीएसए कार्यालय से संबंधित विद्यालयों के प्रबंध समिति के खाते में 21-21 हजार रुपये भेज दिए गए। साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदान से पहले पहले विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। संबंधित विद्यालयों के विद्युतीकरण होने से लगभग 70 हजार छात्र-छात्राओं को आने वाली गर्मी में राहत मिलेगी।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को गर्मी में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए शासन ने सभी ऐसे परिषदीय विद्यालयों का विद्युतीकरण कराने का निर्णय लिया था, जहां अब तक बिजली नहीं पहुंच सकी थी। बताते चलें कि जिले में कुल 1873 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें 1353 प्राथमिक व 520 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। बीते दिनों सर्वे में पाया गया कि 600 प्राथमिक व 201 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का ही विद्युतीकरण हुआ है, जबकि 753 प्राथमिक व 319 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का विद्युतीकरण अब तक नहीं हो सका है। इन विद्यालय में लगभग 150 विद्यालय ऐसे भी हैं, जिन्हें लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे विद्यालयों का विद्युतीकरण के लिए बीते दिनों बीएसए कार्यालय ने शासन को विद्युतीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा था।
शासन ने मंजूरी देने के साथ ही 2 करोड़ 25 लाख 12 हजार रुपये बीएसए कार्यालय को उपलब्ध करा दिया। साथ ही निर्देशित किया कि लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले सभी 1072 विद्यालयों का विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन विद्यालयों को प्राथमिकता पर रखा जाए, जिन्हें मतदान केंद्र बनाया गया है। समय रहते सभी विद्यालयों के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो जाए, इसके लिए गत दिवस ही बीएसए कार्यालय ने संबंधित विद्यालयों के प्रबंध समिति के खाते में 21-21 हजार रुपये की राशि भेज दी। साथ ही 12 मई से पहले सभी विद्यालयों के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया। बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक सत्यदेव सिंह ने बताया कि भेजी गई है, उसमें 15 हजार रुपये में वायरिंग व 6 हजार रुपये में पंखे, बल्ब व फीडिंग आदि का कार्य किया जाएगा। संबंधित विद्यालयों के विद्युतीकरण होने से लगभग 70 हजार छात्र-छात्राओं को आने वाली गर्मी में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मतदान से पहले होगा विद्युतीकरण
1 हजार 72 विद्यालयों के विद्युतीकरण के लिए शासन से सवा दो करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। गत दिवस ही संबंधित विद्यालयों के प्रबंध समिति के खाते में 21-21 हजार रुपये भेज दिए गए हैं। लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले संबंधित विद्यालयों के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। -अतुल कुमार सिंह, बीएसए