फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पुलिस टीम ने 11 मोबाइल सेट के साथ दो बदमाशों को दबोचा

पुलिस टीम ने 11 मोबाइल सेट के साथ दो बदमाशों को दबोचा

Mon, 08 Apr 2019 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम ने 11 मोबाइल सेट के साथ दो बदमाशों को दबोचा
अंबेडकरनगर। जलालपुर पुलिस ने रविवार देरशाम चोरों के गैंग का भंडाफोड़ कर दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास नकदी समेत 11 सेलफोन, चोरी का लैपटॉप, प्रिंटर व लेमिनेशन मशीन भी बरामद किया है।
विज्ञापन


एएसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो अपराधी कहीं जाने के लिए जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडिला चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रोहित कुमार खालिसपुर, थाना अतरौलिया, जिला आजमगढ़ व चंदन निवासी शेखपुर किछौछा, थाना बसखारी के रूप में हुई।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान चंदन के पास से 2400 रुपये नकद, 6 सेलफोन, 1 लैपटॉप, 1 प्रिंटर, रोहित के पास से 1600 रुपये नकद, 5 सेलफोन, एक लेमिनेशन मशीन सहित अन्य सामान बरामद हुआ। दोनों के विरुद्घ मालीपुर व जलालपुर थाने में चोरी का मुकदमा भी दर्ज है। पकड़े गए बदमाशों ने मालीपुर थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की। एएसपी ने बताया कि सामानों की बरामदगी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed