फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   16 से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, प्रशासन ने तेज की तैयारी

16 से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, प्रशासन ने तेज की तैयारी

Mon, 08 Apr 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
16 से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, प्रशासन ने तेज की तैयारी
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में 16 अप्रैल से होने वाले नामांकन से जुड़ी तैयारियां प्रशासन ने तेज कर दी हैं। कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 39 में नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। प्रत्याशी 23 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। सोमवार को डीएम व एसपी ने नामांकन से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और निर्देशित किया कि तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में अंबेडकरनगर लोकसभा सामान्य सीट के लिए छठवें चरण में मतदान होना है। प्रशासन ने मतदान से जुड़ी विभिन्न तैयारियों में तेजी कर रखी है। प्रतिदिन अलग अलग बैठकों का दौर चल रहा है। मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के बीच सोमवार नामांकन की तैयारियों ने भी गति पकड़े रखी। दरअसल इस सीट के लिए 12 मई को छठवें चरण में मतदान संपन्न होगा। प्रत्याशियों द्वारा 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकेगा। 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 26 अप्रैल को नाम वापसी हो सकेगी। यह सब प्रक्रिया की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रशासन की तैयारियां बढ़ चली हैं। हालांकि अभी कलेक्ट्रेट के किस कक्ष में नामांकन होगा, इसकी अधिकृत सूचना जारी होना बाकी है, लेकिन लगभग तय है कि जिला मजिस्टे्रट न्यायालय के कक्ष संख्या 39 में ही प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम सुरेश कुमार व एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने अधीनस्थों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। तय किया गया कि नामांकन के लिए अनावश्यक व्यक्तियों को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में किसी भी प्रकार की नारेबाजी आदि पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अप्रैल से ही मिलेंगे नामांकन पत्र
प्रत्याशियों को नामांकन पत्र 16 अप्रैल से ही मिलना शुरू होंगे। अपर जिलाधिकारी अमरनाथ रॉय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र मिलने लगेंगे। 16 अप्रैल से नामांकन पत्र दिए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगी। इसी अवधि में नियमानुसार प्रत्याशियों के आवेदनपत्र स्वीकार किए जाएंगे।


कुशलतापूर्वक निपटाई जाएगी प्रक्रिया
नामांकन प्रक्रिया कुशलतापूर्वक निपटाई जाएगी। इससे जुड़ी सभी तैयारियां की जा रही हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। वीडियोग्राफी के साथ ही फोटो भी कराई जाएगी। -सुरेश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed