{"_id":"5c9bb7b7bdec221425446be2","slug":"15537090677-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से मतदान केंद्र बनाया गया प्राथमिक विद्यालय डोडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से मतदान केंद्र बनाया गया प्राथमिक विद्यालय डोडो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। ग्रामीणों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मांग पर टांडा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय डोडो को प्रशासन ने बदलकर प्राथमिक विद्यालय डोडो कर दिया है। डीएम सुरेश ने यह जानकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान दी।
गौरतलब है कि बीते दिनों डोडो के ग्रामीणों ने मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय डोडो से हटाकर उच्च प्राथमिक विद्यालय डोडो किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि नया मतदान केंद्र आबादी से लगभग दो किमी दूर है। ऐसे में इतनी दूर जाकर मतदान करना मुश्किल होगी। उन्होंने पूर्व की तरह प्राथमिक विद्यालय डोडो को मतदान केंद्र बनाए जाने की मांग की थी।
बुधवार को कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि एनएच निर्माण के दौरान प्राथमिक विद्यालय डोडो की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते बूथ संख्या 222 व 223 को प्राथमिक विद्यालय डोडो से हटाकर उच्च प्राथमिक विद्यालय डोडो कर दिया गया था। इस बीच जांचोपरांत पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय डोडो की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी का पुनर्निमाण हो गया है। ऐसे में ग्रामीणों को मतदान के लिए लंबी दूरी न तय करनी पड़े, इसे देखते हुए प्राथमिक विद्यालय डोडो को पुन: मतदान केंद्र बना दिया गया है।