{"_id":"5c9bb7b4bdec222dcd5a895f","slug":"155370906332-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्राली की चपेट में आने से तीन खंभे टूटे, 2 हजार की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदी ट्राली की चपेट में आने से तीन खंभे टूटे, 2 हजार की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर अकबरपुर नगर के बनगांव रोड स्थित पुरसावां मोहल्ले में तीन विद्युत पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे करीब 2 हजार आबादी की आपूर्ति मंगलवार रात से बाधित है। घटना के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने में सफल रहा। गनीमत रही कि घटना रात की थी। इसके चलते सड़क पर नागरिकों का आवागमन नहीं था। इसके अलावा बंच कंडक्टर केबल होने के चलते भी तार में आपूर्ति सप्लाई होने के बाद भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बाद में नागरिकों की सूचना पर आपूर्ति ठप हुई, और सड़क पर गिरे विद्युत पोल को हटाकर आवागमन बहाल हो गया।
गन्ना लादकर सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ट्रक व ट्रॉली पर ओवरलोड गन्ना लादने के चलते आए दिन घटनाएं हो रही हैं। मार्ग दुर्घटनाओं के साथ ही विद्युत तार व पोल भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। मंगलवार रात ओवरलोड गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से अकबरपुर नगर के बनगांव रोड स्थित पुरसावां मोहल्ले में सड़क के किनारे लगे तीन विद्युत पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
इसके अलावा बंच कंडक्टर केबल होने चलते भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, जबकि घटना के समय केबल में आपूर्ति बहाल थी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। अचानक चारों तरफ अंधेरा हो जाने के चलते मोहल्ले के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया।
विज्ञापन
बाद में मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र को दी। आपूर्ति बंद हुई। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने जुटकर रात में ही सड़क पर खंभे को बगल किया। जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका। लेकिन आपूर्ति बहाल न होने से नागरिकों को काफी दिक्कत हुई। नागरिकों ने विद्युत विभाग से अविलंब क्षतिग्रस्त पोलों को दुुरुस्त कराने व आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की है। उधर अधिशाषी अभियंता विद्युत वीके पटेल ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने का प्रयास चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे में 500 की आबादी
जमुनीपुर। सूरापुर बाजार में लगा ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब पांच सौ आबादी को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर को बदलवाया नहीं किया जा सका है। अकबरपुर विकासखंड अंतर्गत सूरापुर बाजार में ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। विद्युत अवरोध के चलते बाजार स्थित उपडाक घर का भी कार्य प्रभावित हो रहा है। न तो लेनदेन समुचित ढंग से हो पा रहा है और न ही अन्य जरूरी कार्य।
हालांकि किसी तरह वैकल्पिक स्रोतों के सहारे कार्य को निपटाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसे लेकर विभाग को सूचित भी किया गया। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया जा सका है। इससे उन सभी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है।