फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   टयूबेल पर सो रहे वृद्घ की संपति विवाद में धारदार हथियार से हत्या

टयूबेल पर सो रहे वृद्घ की संपति विवाद में धारदार हथियार से हत्या

Tue, 26 Mar 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
टयूबेल पर सो रहे वृद्घ की संपति विवाद में धारदार हथियार से हत्या
भीटी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में हत्यारों ने मंगलवार भोर ट्यूबवेल पर सोते वक्त धारदार हथियार से सीताराम विश्वकर्मा (75) की बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस वृद्ध की हत्या संपत्ति विवाद से जोड़ कर देख रही है। हालांकि, पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए कई अन्य बिंदूओं की भी गहराई से जांच कर रही है। मृतक की चचेरी बेटी ने थाने में तहरीर दी है। उसने अपनी सौतेली बहन के पति व उसके दो साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन



ीटी थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी सीताराम विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ रहते थे। वह रोजाना रात में गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर सोते थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार देर शाम भी घर से खाना खाकर वह गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर सोने पहुंचे। वे वहां अक्सर अकेले ही सोते थे। सोमवार को भी वे अकेले सो रहे थे।
विज्ञापन



पुलिस की मानें तो मंगलवार भोर में कुछ लोग ट्यूबवेल पर पहुंचे और सीताराम पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए गए हमले में सीताराम मरणासन्न हो गए। सुबह होने पर परिवारीजनों व ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवारीजन व ग्रामीण उन्हें लेकर आनन-फानन में कटेहरी सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजनों ने सीताराम को गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिवारीजन उन्हें लेकर ट्रॉमा सेंटर जाने की तैयारी में थे, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया।


परिवारीजन शव लेकर घर आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ डीके श्रीवास्तव व एसओ भीटी वंशराज पांडेय टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिवारीजनों व ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ भी की। घटना के पीछे संपत्ति विवाद को कारण माना जा रहा है।



एसओ वंशराज पांडेय ने बताया कि सीताराम की चचेरी पुत्री सुमन देवी ने घटना को लेकर तहरीर दी है। उसने अपनी सौतेली बहन के पति व उसके दो साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही हत्या की वजह व कातिलों को तलाशने के लिए कई और बिंदूओं की गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed