फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बूथों पर मतदाताओं की सुरक्षा व सुविधा का हो रिहर्सल

बूथों पर मतदाताओं की सुरक्षा व सुविधा का हो रिहर्सल

Tue, 26 Mar 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
बूथों पर मतदाताओं की सुरक्षा व सुविधा का हो रिहर्सल
लीडअंबेडकरनगर। बूथों पर मतदाताओं की सुविधा व सुरक्षा के जरूरी रिहर्सल कर लिए जाएं। यह निर्देश डीएम सुरेश कुमार ने मंगलवार को अकबरपुर व कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के बूथों का जायजा लेने के दौरान दिया। उन्हाेंने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप बूथों पर मतदाताओं को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान करनी होंगी।
विज्ञापन



दिव्यांग मतदाता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखना होगा। गड़बड़ी फैला सकने वाले लोगों को अभी से कड़ी हिदायत दे दी जाए कि यदि उन्होंने कोई गड़बड़ी का प्रयास किया तो कठोरतम कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन



दोपहर बाद बूथों पर पहुंचे डीएम ने अधीनस्थों को हिदायत दी कि बूथों पर समुचित व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मतदाताओं को बूथों तक पहुंचने के लिए सुचारु मार्ग उपलब्ध कराए जाएं, तो वहीं जिन भी केंद्रों पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, वहां अविलंब इसे पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेयजल सुविधा व शौचालय आदि की समीक्षा करते हुए कहा कि मतदान के लिए पहुंचने पर मतदाताओं को यह सुविधा मिलनी चाहिए। डीएम ने ग्रामीणों से शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में जो भी लोग सुचारु मतदान में कोई प्रतिकूल असर डाल सकते हों, उन्हें समय रहते सचेत कर दिया जाए। यह स्पष्ट तौर पर बता दिया जाए कि यदि उनके द्वारा किसी प्रकार की गड़बड़ी की गई, तो बख्शे नहीं जाएंगे।



उधर, एसडीएम सदर अभिषेक पाठक ने टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय जमुनीपुर पहुंचकर वहां मतदान कक्षों का जायजा लिया। एसडीएम ने इसके बाद भगवानपुर, कोटवा व उकरा प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर भी मतदान व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने मतदान केंद्र के कक्षों का जायजा लेने के साथ ही प्रकाश, पेयजल व शौचालय सुविधा का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदान से पहले पर्याप्त साफ-सफाई कर ली जाए। निरीक्षण का दौर जलालपुर, टांडा, भीटी व आलापुर तहसील क्षेत्रों में भी चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed