फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पांच घंटे फेल रहा दूरसंचार नेटवर्क, उपभोक्ताओं को हुई मुश्किलें

पांच घंटे फेल रहा दूरसंचार नेटवर्क, उपभोक्ताओं को हुई मुश्किलें

Tue, 26 Mar 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
पांच घंटे फेल रहा दूरसंचार नेटवर्क, उपभोक्ताओं को हुई मुश्किलें
अंबेडकरनगर। अक्सर उपभोक्ताओं का साथ छोड़ने वाली बीएसएनएल सेवा मंगलवार को एक बार फिर बेपटरी हो गई। अयोध्या जनपद क्षेत्र में केबल क्षतिग्रस्त होने से मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बीएसएनएल सेवा ठप हो गई। अपराह्न ढाई बजे गड़बड़ी दूर की जा सकी। इस दौरान लगभग साढ़े चार घंटे तक बीएसएनएल सेवा ठप रही। इससे बैंकों समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्य प्रभावित रहा। सेवा के ठप होने से बीएसएनएल सिमकार्डधारकों को भी विभिन्न प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन



भारतीय दूरसंचार सेवा उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पा रही है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब इस सेवा का सुचारु लाभ उपभोक्ताओं को मिलता हो। मंगलवार को भी इस सेवा का समुचित लाभ उपभोक्ताओं नहीं मिल सका।
विज्ञापन



भारतीय दूरसंचार कार्यालय अकबरपुर के अनुसार अयोध्या जनपद क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबल के क्षतिग्रस्त होने से सुबह साढ़े 10 बजे सेवा पूरी तरह ठप हो गई। इससे जिले के लगभग डेढ़ लाख बीएसएनएल सिमकार्डधारकों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ीं। वार्ता करने के लिए उन्हें निजी कंपनी के सिम का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, बीएसएनएल सेवा के ठप होने से बैंक, एआरटीओ कार्यालय, तहसील समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्य प्रभावित हुआ। हालांकि बाद में वैकल्पिक व्यवस्था कर जरूरी कार्य निपटाए गए। एसबीआई मुख्य शाखा अकबरपुर में ट्रेजरी चालान जमा करने पहुंचे शहजादपुर के सौरभ ने कहा कि सर्वर फेल होने से लगभग तीन घंटे तक उन्हें इंतजार करना पड़ा।


बीओबी अकबरपुर में धननिकासी के लिए पहुंचे अकबरपुर के मनीष ने कहा कि सर्वर डाउन होने के चलते लगभग ढाई घंटे तक राशि नहीं जमा हो सकी। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था कर कार्य बैंक में प्रारंभ हुआ। एलडीएम ओपी पांडेय ने बताया कि सर्वर डाउन होने से कुछ समय के लिए कार्य प्रभावित हुआ था। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था कर कार्य निपटाया गया।



वर्जन
अयोध्या जनपद में अंडरग्राउंड केबल में कुछ गड़बड़ हुई थी। इससे सुबह साढ़े 10 बजे सेवा प्रभावित हो गई। अपराह्न लगभग ढाई बजे गड़बड़ी दूर कर सेवा बहाल कर दी गई।
- वीरेंद्र कुमार मौर्य, एसडीओ फोन्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed