फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अराजकतत्वों ने होलिका में लगाई आग, लोगों में आक्रोश

अराजकतत्वों ने होलिका में लगाई आग, लोगों में आक्रोश

Tue, 19 Mar 2019 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने होलिका में लगाई आग, लोगों में आक्रोश
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। अराजकतत्वों ने गांव के बाहर स्थापित होलिका में रात में आग लगा दी। घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन



मामले की जानकारी होते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। साथ ही होलिका स्थल पर जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन



होली के मद्देनजर जलालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव के बाहर अकबरपुर-जलालपुर मार्ग पर होलिका की स्थापना की गई है। होली पर्व के निकट आने पर लकड़ी समेत अन्य जरूरी सामग्रियां स्थल पर एकत्र करने का कार्य शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच सोमवार की रात करीब 12 बजे अचानक होलिका दहनस्थल से आग की लपटें उठने लगीं। अराजकतत्वों ने माहौल खराब करने के लिए उसमें आग लगा दी। लपटें उठती देख लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस को जानकारी देने के साथ ही वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाई। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। वे दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे।


इस बीच जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। कुछ देर बाद ही एसडीएम देवीदयाल व सीओ अमरबहादुर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ ही होलिका स्थल पर जरूरी सामग्रियां उपलब्ध कराईं। इसके बाद मामला शांत हो सका।



कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि स्थिति सामान्य है। होलिका दहनस्थल पर जरूरी सामग्रियां उपलब्ध करा दी गई हैं। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो केस दर्ज किया जाएगा। इस मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed