{"_id":"5c911d65bdec22144b7ef434","slug":"155301420520-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेशर संचालक से ढाई लाख का गुड़ लेकर व्यापारी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेशर संचालक से ढाई लाख का गुड़ लेकर व्यापारी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मीरपुर शेखपुर निवासी एक गन्ना क्रेेशर के साथ धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। बीते दिनों एक व्यापारी ने क्रेशर संचालक से करीब ढाई लाख रुपये का गुड़ खरीदा। इसके बाद क्रेशर संचालक को सवा लाख रुपये का चेक दिया।
शेष पैसा नकद भुगतान का आश्वासन दिया। परंतु क्रेशर संचालक ने जब भुगतान के लिए चेक को खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया। संचालक इसके बाद से व्यापारी को ढूंढता फिर रहा है। पीड़ित क्रेशर संचालक ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी व्यापारी के विरुद्घ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
अकबरपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में मीरपुर शेखपुर निवासी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अटंगी गांव में क्रेशर चलाते हैं। बीते दिनों उन्होंने अन्नावां के निकट स्थित एक गांव के व्यापारी को करीब ढाई लाख रुपये कीमत का गुड़ बेचा था। व्यापारी ने उस समय मौके पर उन्हें सवा लाख रुपये का चेक दिया था।
विज्ञापन
शेष रकम नकद देने की बात कही थी। गत दिनों उन्होंने जब चेक को खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इस पर उन्होंने संबंधित व्यापारी से संपर्क करने का प्रयास किया। उसका मोबाइल बंद मिला। वह उसके घर गया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो रहा है।
पीड़ित दुकानदार ने आरोपी व्यापारी के विरुद्घ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज करने के लिए पुलिस से मांग की है। कोतवाल प्रदीप सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन करायी जा रही है।