फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, पांच घायल

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, पांच घायल

Mon, 18 Mar 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, पांच घायल
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत गिरैयाबाजार के निकट सोमवार भोर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे सभी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में 6 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत कठमरुआ गांव निवासी आनंदकांत पांडेय अपने परिवार के साथ सोमवार भोर में कार से घर लौट रहे थे। कार आनंद चला रहा था। बताया जाता है कि जब वे सभी जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत गिरैयाबाजार के निकट पहुंचे, तो इसी बीच सड़क पर गड्ढा होने से कार अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक कार संभालता, तब तक वह सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


इर्दगिर्द मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वाहन में लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में आनंदकांत पांडेय (38) पुत्र गुरुप्रसाद, उज्जवल पाण्डेय (12) पुत्र आनंदकांत कुमार, नीलम (30) पत्नी सच्चिदानंद, सच्चिदानंद (32) पुत्र गुरुप्रसाद व कंचन (32) पत्नी आनंदकांत घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर हंसवर थाना अंतर्गत हंसवर निवासी रामदुलार (60) पुत्र रामकलप सोमवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। टांडा थाना अंतर्गत फत्तेपुर निवासी संतोष (24) पुत्र आत्माराम रविवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत पकड़ी गांव निवासी राजेंद्र का 4 वर्षीय पुत्र आहम रविवार देर शाम घर के बाहर खेलने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।


इसी प्रकार आलापुर थाना अंतर्गत आलापुर निवासी मंजय (22) पुत्र राममूरत सोमवार सुबह बाइक से जहांगीरगंज जाते समय बाहार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं भीटी थाना अंतर्गत दामोदरपुर गांव निवासी अमित (29) पुत्र हरिगोविंद रविवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर निवासिनी मनीषा (30) पत्नी संजय सोमवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed