फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मिलकर बनाना होगा लोकसभा चुनाव में मतदान का नया रिकार्ड

मिलकर बनाना होगा लोकसभा चुनाव में मतदान का नया रिकार्ड

Sat, 16 Mar 2019 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
मिलकर बनाना होगा लोकसभा चुनाव में मतदान का नया रिकार्ड
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में सभी को मिलकर मतदान का नया रिकॉर्ड बनाना है। यह आह्वान जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार व पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्र ने शनिवार को अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ विकास खंड टांडा के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों के औचक निरीक्षण के दौरान मतदाताओं से किया।
विज्ञापन


साथ ही मतदाताओं की समस्याओं से रूबरू होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया। उधर एडीएम व एएसपी समेत विभिन्न तहसीलों में एसडीएम व सीओ ने भी बूथों पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया। अधिकारियों ने मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन


टांडा प्रतिनिधि के अनुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार व पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्र शनिवार को टांडा विकासखंड के विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने प्राथमिक विद्यालय सकरावल, उच्च माध्यमिक विद्यालय सकरावल एवं कौमी इंटर कॉलेज के विभिन्न बूथों पर पहुंच मतदाताओं से वार्ता की। डीएम व एसपी ने आह्वान किया कि इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान का नया रिकॉर्ड बनाना होगा। शत-प्रतिशत मतदान के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर कड़ी चौकसी रखने का निर्देश भी दिया। मतदाताओं की समस्याओं से भी रूबरू हुए। मतदान के दौरान होने वाली समस्याओं को लेकर विस्तार से जानकारी भी की। मतदाताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराया जाएगा।

यदि अराजक तत्वों द्वारा मतदान के समय किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटा जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था से छेड़छाड़ करना पूरी तरह से अक्षम्य होगा। इस मौके पर एसडीएम टांडा एमपी सिंह, सीओ टांडा केके मिश्र, कोतवाल रामलखन पटेल, थानाध्यक्ष अलीगंज वीरेंद्र राय के अलावा कई अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


उधर एडीएम अमरनाथ राय व एएसपी अशोक कुमार राय शनिवार को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का जायजा लिया। मतदान के दौरान होने वाली विभिन्न असुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। मतदाताओं से आह्वान किया कि वे शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। उधर विभिन्न तहसीलों में संबंधित एसडीएम व सीओ ने भी इसी तरह की मुहिम चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed