{"_id":"5c8d3a09bdec2214114a2c42","slug":"1552759395331-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 31 तक होगा पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 31 तक होगा पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा अब 26 मई को होगी। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन को निर्धारित तिथि से बढ़ाते हुए 31 मार्च कर दिया गया है। यह जानकारी राजकीय पॉलिटेक्निक बैजपुर भीटी के प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने दी।
बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने प्रदेश में होने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा तिथि को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को निर्धारित की गई थी, लेकिन अब नए शेड्यूल के अनुसार प्रवेश परीक्षा 26 मई को कराने का निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन आवेदन तिथि को 14 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है।
इस नए शेड्यूल से प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को अधिक अवसर प्राप्त होगा। बताया कि पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में भाग लेेने वाले अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन पत्र जरूर भर दें। जिन छात्र-छात्राओं ने पहले से आवेदन किया है, यदि उनके आवेदन पत्र में किसी सुधार की आवश्यकता है तो ऐसे छात्र-छात्राएं 1 से 4 अप्रैल के बीच वेबसाइट पर जाकर अपना विवरण सुधार सकते हैं।