फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   एकतरफा मुकाबले में मिली थी भाजपा प्रत्याशी हरिओम को जीत

एकतरफा मुकाबले में मिली थी भाजपा प्रत्याशी हरिओम को जीत

Sun, 10 Mar 2019 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
एकतरफा मुकाबले में मिली थी भाजपा प्रत्याशी हरिओम को जीत
अंबेडकरनगर। लोकसभा सीट अंबेडकरनगर में 2014 में हुए एकतरफा चुनावी मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय को सांसद चुने जाने की सफलता मिली थी। परिसीमन के बाद हुए चुनाव में पहली बार सांसद चुने गए बसपा प्रत्याशी राकेश पांडेय को इस चुनाव में दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। पूर्व मंत्री व सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा को तीसरा स्थान मिला था।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में जब लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हुई थी, तो उस समय तत्कालीन सांसद राकेश पाण्डेय बतौर बसपा प्रत्याशी एक बार फिर से चुनाव मैदान में थे। उन्हें अत्यंत मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा था। समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रदेश सरकार में दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा मुकाबले में उतरे थे। इन सबके बीच भाजपा ने प्रसिद्ध खिलाड़ी व कई विद्यालयों के प्रबंधक संस्थापक हरिओम पांडेय को टिकट देकर चौंका दिया था।
विज्ञापन


टिकट की घोषणा के समय भाजपा प्रत्याशी को लेकर तरह तरह की अटकलें लगीं, लेकिन बाद में भाजपा व प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी के पक्ष में ऐसी लहर चली कि दलीय निष्ठाएं तक गांव-गांव टूट गईं। अलग-अलग वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी हरिओम पांडेय के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि 1 लाख 39 हजार 429 मतों के भारी अंतर से भाजपा प्रत्याशी हरिओम पांडेय सांसद चुन लिए गए। उन्हें कुल 4 लाख 32 हजार 104 मत प्राप्त हुए थे। बसपा प्रत्याशी राकेश पांडेय को 2 लाख 92 हजार 675 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा 2 लाख 34 हजार 467 मत पाने में सफल रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अशोक सिंह को मात्र 22 हजार 775 मतदाताओं का समर्थन मिला था। वे अपनी जमानत बचा पाने में सफल साबित नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed