{"_id":"5c83f943bdec22146b5eb282","slug":"1552152992212-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ करोड़ से मिलेगा 12 हजार शहरी आबादी को शुद्ध पेयजल का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ करोड़ से मिलेगा 12 हजार शहरी आबादी को शुद्ध पेयजल का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की 12 हजार आबादी को मिलेगा शुद्ध पेयजल
अंबेडकरनगर। लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से अकबरपुर नगर पालिका के तीन वार्डों सदरपुर, अहरिया व अमरौला में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होने जा रही। शुद्ध पेयजल के दो ओवरहेड टैंक, तीन ट्यूबवेल की स्थापना के साथ ही 39 किमी लंबाई में पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अमृत योजना के तहत यह कार्य लगभग डेढ़ माह में पूर्ण हो जाने की संभावना है। इससे संबंधित वार्ड की लगभग 12 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा।
लोगों को सुचारु रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके, इसके लिए केंद्र सरकार अमृत योजना का संचालन कर रही है। योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में जगह जगह ट्यूबवेल की स्थापना के साथ-साथ ओवरहेड टैंक का निर्माण कराए जाने का प्राविधान है। इसी योजना के तहत अकबरपुर नगर पालिका परिषद के भी विभिन्न वार्डों में शुद्ध पेयजल लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्य चल रहा है।
दरअसल विगत भीषण गर्मी के दौरान नगर के कई क्षेत्रों में पेयजल की बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी। इसे देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने प्रथम चरण में नगर पालिका क्षेत्र के तीन वार्ड सदरपुर, अहरिया व अमरौला में योजना के तहत कार्य कराए जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
जलनिगम के सहायक अभियंता रवि उपाध्याय ने बताया कि तीनों वार्डों में 8 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से दो ओवरहेड टैंक, तीन ट्यूबवेल व दो पंप हाउस के निर्माण के साथ ही 39 किमी लंबाई में पाइप लाइन बिछाए जाने को हरी झंडी मिली। धन उपलब्ध होने के साथ ही तेजी से निर्माण कराना शुरू कर दिया गया।
मौजूदा समय में दो पंप हाउस व तीन ट्यूबवेल की स्थापना हो चुकी है, जबकि दोनों ओवरहेड टैंक का निर्माण भी लगभग पूर्ण होने को है। 39 किमी लंबाई में पाइप लाइन बिछाए जाने के सापेक्ष 19 किमी लंबाई में पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। लगभग डेढ़ माह में सभी कार्य पूर्ण कर लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचा दिया जाएगा। इससे लगभग 12 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा।
गर्मी में मिलेगी राहत
सदरपुर के अनिल कुमार व रामबुझावन वर्मा ने कहा कि लगातार गिरते जलस्तर के चलते बीते गर्मी के मौसम में वार्ड में शुद्ध पेयजल का संकट गहरा गया था। अब जबकि ट्यूबवेल व ओवरहेड टैंक का निर्माण हो रहा है, तो ऐसे में इस गर्मी शुद्ध पेयजल के लिए नहीं परेशान होना पड़ेगा। अमरौला के रामतीरथ व मेला प्रसाद ने कहा कि शुद्ध पेयजल को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने जो कदम उठाया है, वह अत्यंत सराहनीय है। गर्मी में मौसम में पेयजल का संकट अधिक गहरा जाता है। इस बार इससे राहत मिलने की संभावना है।
दो हजार घरों को दिया जाएगा कनेक्शन
अमृत योजना के तहत अमरौला, अहरिया व सदरपुर में दो ओवरहेड टैंक, तीन ट्यूबवेल व दो पंप हाउस का निर्माण प्रगति पर है। लगभग डेढ़ माह में इनके पूर्ण होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद तीनों वार्ड में 2 हजार घरों में शुद्ध पेयजल के लिए कनेक्शन दिया जाएगा। -सुरेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी