{"_id":"5c83f92cbdec221465557c70","slug":"15521529707-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरी राशन सुविधा का लाभ उठाने वालों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरी राशन सुविधा का लाभ उठाने वालों की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरी राशन सुविधा का लाभ उठाने वालों की जांच शुरू
अंबेडकरनगर। फर्जी ढंग से अंत्योदय कार्ड के माध्यम से सस्ते दर पर राशन का लाभ लेने वालों पर शीघ्र ही गाज गिरने वाली है। प्रशासन ने ऐसे अंत्योदय कार्डधारकों की जांच कर कार्रवाई का निर्णय लिया है, जिनका एकल यूनिट कार्ड हो और उनका परिवार पात्र गृहस्थी कार्ड के माध्यम से भी सस्ते दर पर अनाज का लाभ उठा रहा हो। जिलापूर्ति विभाग ने जिले के 65 हजार 967 अंत्योदय कार्डधारकों की जांच का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसमें 1008 एकल यूनिट वाले कार्डधारकों की प्राथमिकता के आधार पर जांच होगी।
बीते दिनों प्रदेश के कुछ जिलों में फर्जी ढंग से राशनकार्ड बनवाकर सस्ते दर पर राशन लिए जाने का मामला प्रकाश में आया था। इसमें अंत्योदय कार्डधारक में आने वाले एकल यूनिट कार्डधारकों के परिवार के अन्य सदस्य पात्र गृहस्थी कार्ड बनवाकर सस्ते दर पर अनाज ले रहे थे। यह मामला सामने आते ही शासन ने सभी प्रदेश के सभी जिलों में अभियान चलाकर अंत्योदय कार्डधारकों की जांच करने का निर्देश दिया था। इसमें ऐसे कार्डधारकों की प्राथमिकता के आधार पर जांच का निर्देश दिया गया, जो एकल यूनिट कार्डधारक हैं।
जिलापूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल ने बताया कि जिले में 65 हजार 967 अंत्योदय कार्डधारक हैं। इनमें 1008 एकल यूनिट कार्डधारक हैं। बताया कि शासन के निर्देश पर सभी पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर ऐसे अंत्योदय कार्डधारकों की जांच कर उनका चिंहांकन करें, जो एकल यूनिट कार्डधारक हों और उनके परिवार के अन्य सदस्य पात्र गृहस्थी कार्डधारक बन योजना का लाभ ले रहे। यदि ऐसे कार्डधारक सामने आते हैं, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।