{"_id":"5c7183debdec2211d240cb7e","slug":"1550943300643-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई लॉटरी से देशी, बीयर व भांग की 43 दुकानों का हुआ आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई लॉटरी से देशी, बीयर व भांग की 43 दुकानों का हुआ आवंटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई लॉटरी से देशी, बीयर व भांग की 43 दुकानों का हुआ आवंटन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को देशी शराब, बीयर व भांग की कुल 43 दुकानों के लिए ई-लॉटरी प्रक्रिया के तहत दुकानों का आवंटन हुआ। डीएम सुरेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित प्रक्रिया में आवेदन करने वाले दुकारदार सभागार में मौजूद रहे। डीएम ने दुकानों का आवंटन प्रक्रिया पूरी कराने के साथ ही दुकानदारों को दुकानों के संचालन में शासन के दिशा निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करने का निर्देश दिया।
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में देशी शराब, बीयर व भांग की दुकानों के लिए ऑनलाइन आए आवेदनों के आधार पर दुकानों का आवंटन ई लॉटरी के माध्यम से किया गया। प्रक्रिया में डीएम सुरेश कुमार के अलावा अयोध्या विकास प्राधिकरण से आए नोडल अधिकारी ओमप्रकाश राय व पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्र मौजूद रहे। पूरी पारदर्शिता के साथ ई लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन हुआ।
जिला आबकारी अधिकारी राजकुमार के हवाले से अकबरपुर सर्किल के आबकारी निरीक्षक अतुल कुमार राय ने बताया कि बीते दिनों देशी शराब की 17 दुकानों के लिए 4, बीयर की 6 दुकानों के लिए 6 व भांग की 33 दुकानों के लिए 33 आवेदन ऑनलाइन आए थे। इन्हीं अभ्यर्थियों को ई लॉटरी प्रक्रिया के तहत दुकानों का आवंटन किया गया।