फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लगभग 5 हजार छात्र-छात्राओं ने किया यूपी बोर्ड परीक्षा से किनारा

लगभग 5 हजार छात्र-छात्राओं ने किया यूपी बोर्ड परीक्षा से किनारा

Sat, 23 Feb 2019 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
लगभग 5 हजार छात्र-छात्राओं ने किया यूपी बोर्ड परीक्षा से किनारा
साढ़े चार हजार ने बोर्ड परीक्षा से किया किनारा
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिले के 115 परीक्षा केंद्रों पर चल रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में कुल 4 हजार 493 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। कुल 40 हजार 315 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसके सापेक्ष 35 हजार 822 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। सचल दस्तों को किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं मिल सका।

गौरतलब है कि गत 7 फरवरी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 115 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं प्रारंभ हुई थीं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने को लेकर की गईं व्यापक तैयारियों के चलते पहले ही दिन से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के परीक्षा से किनारा करने का सिलसिला शुरू हुआ, जो अब तक जारी है। शुक्रवार को भी 4 हजार 493 परीक्षार्थी संबंधित परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच सके। प्रमुख संकलन केंद्र प्रभारी सुरेशलाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 40 हजार 315 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 4 हजार 493 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 35 हजार 822 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा दी।
विज्ञापन


बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल की चित्रकला विषय की परीक्षा में 31 हजार 572 के सापेक्ष 28 हजार 118 ने परीक्षा दी, जबकि 3 हजार 454 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट चित्रकला आलेखन विषय में 8 हजार 436 को परीक्षा देनी थी, लेकिन 1001 ने परीक्षा नहीं दी। 7435 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। इंटरमीडिएट चित्रकला प्राविधिक में पंजीकृत 307 के सापेक्ष 269 ने परीक्षा दी। 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में हाईस्कूल वाणिज्य विषय की परीक्षा में 27, जबकि इंटरमीडि भौतिक विज्ञान में 17562 को परीक्षा देनी थी। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से चल रही है। कहीं से नकल की किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed