फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   29 लाख से जलालपुर में दुरुस्त होगी आवागमन व जल निकासी व्यवस्था

29 लाख से जलालपुर में दुरुस्त होगी आवागमन व जल निकासी व्यवस्था

Thu, 21 Feb 2019 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
29 लाख से जलालपुर में दुरुस्त होगी आवागमन व जल निकासी व्यवस्था
15 हजार आबादी की दूर होगी आवागमन व जलनिकासी समस्या
विज्ञापन


जलालपुर (अंबेडकरनगर)। आवागमन के संकट से नागरिकों को निजात दिलाने के लिए विधायक जलालपुर रितेश पांडेय अपनी निधि से 29 लाख रुपये खर्च करेंगे। इसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मार्गों पर खड़ंजा व इंटरलॉकिंग लगवाई जाएगी। जलनिकासी समस्या से निजात दिलाने के लिए 200 मीटर लंबी नाली का भी निर्माण होगा। विधायक की तरफ से डीआरडीए विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। धन स्वीकृति के लिए विभाग ने आवश्यक प्रक्रियाएं तेज कर दी हैं। इन कार्यों से करीब 15 हजार आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिल सकेगा।

बीते दिनों क्षेत्र भ्रमण करने के बाद विधायक रितेश पांडेय ने क्षेत्र में आवागमन संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को मुश्किल से निजात दिलाने के लिए पहल शुरू की। जिन गांवों में सबसे ज्यादा मुश्किल ग्रामीणों को हो रही है, उन गांवों को अपने प्रस्ताव में शामिल किया है। विभाग को भेजे गए प्रस्ताव में उन्होंने नत्थूपुर लौधना गांव में मिट्टी पटाई व खड़ंजा लगवाने के लिए कहा है। नत्थूपुर लौधना निवासी पट्टू के खेत से शिवपाल गांव तक करीब 440 मीटर खड़ंजा लगाने की जरूरत है। इससे न सिर्फ दोनों गांव के लोगों को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा, बल्कि दोनों गांवों के बीच दूरियां भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन


इसमें करीब 6 लाख 89 हजार रुपये का खर्च आएगा। नगपुर रोड से मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज तक पहुंच मार्ग बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। लगभग 142 मीटर लंबे इस मार्ग पर 5 लाख 65 हजार रुपये का खर्च होगा। चका पेठिया से भाऊकुआं गांव तक लगी ईटसोलिंग के अवशेष भाग पर मिट्टी पटाई खड़ंजा कार्य कराया जाएगा। लगभग 150 मीटर लंबे इस मार्ग पर 2 लाख 37 हजार रुपये खर्च होगा। इटौरी गांव में कृपाशंकर मिश्र के घर से बिरजू के घर होते हुए मुख्य मार्ग तक मिट्टी पटाई व खड़ंजा लगाया जाएगा। लगभग 80 मीटर लंबे इस मार्ग पर 1 लाख 22 हजार खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कजपुरा में मुलाजिम के घर से जुमा मस्जिद तक इंटरलॉकिंग का कार्य होना है। लगभग 150 मीटर लंबे इस मार्ग पर 5 लाख 99 हजार का खर्च अनुमानित है। कजपुरा में बाकरगंज रोड से शहवार के घर तक इंटरलॉकिंग लगायी जाएगी। 30 मीटर लंबे इस मार्ग पर 2 लाख 27 रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा विधायक ने पेठिया में राजकुमारी के घर से पश्चिम तालाब तक अवशेष पड़ी 200 मीटर लंबी नाली निर्माण को पूरा कराने को कहा है। इस पर करीब 4 लाख 57 हजार रुपये खर्च होगा।


आवागमन व जलनिकासी के इन कार्यों पर कुल 28 लाख 96 हजार रुपये का खर्च आएगा। विधायक के प्रस्ताव के बाद जिला ग्राम्य विकास विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया तेज कर दिया है। धन स्वीकृति होने के बाद विभाग को दो माह के अंदर काम पूरा करना होगा। उधर परियोजना निदेशक प्रदीप पांडेय ने बताया कि प्रस्तावों का परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed