{"_id":"5c6d9e77bdec222720374787","slug":"15506879669362-22-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में आए 362 फरियादी, निपटीं 22 शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में आए 362 फरियादी, निपटीं 22 शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस में निपटीं सिर्फ 22 समस्याएं
अंबेडकरनगर। जिले के सभी पांच तहसील मुख्यालय पर बुधवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 362 फरियादियों ने संबंधित तहसील पहुंचकर अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसके सापेक्ष 22 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए उसे जिम्मेदार अधिकारियों को सौंप दिया गया।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने फरियादियों से आह्वान किया कि वे योजनाओं का बढ़ चढ़कर लाभ उठाएं। यदि इसमें किसी भी प्रकार की मुश्किल आती है, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दें। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
नवागत एसपी वीके मिश्र ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। छोटे छोटे मामलों का आपस में ही मिल बैठकर समाधान कर लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान कुल 52 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष मात्र 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम अमरनाथ रॉय व एएसपी अशोक कुमार रॉय की मौजूदगी में कुल 102 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसके सापेक्ष चार शिकायतों का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम भरतलाल सरोज, सीओ आरपी रॉय, तहसीलदार अवधेश चौहान आदि मौजूद रहे। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रमाशंकर की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 59 मामले आए। चार का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान तहसीलदार रामकेवल, सीओ वीके श्रीवास्तव मौजूद रहे।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम संतोष सिंह की मौजूदगी में 71 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र, सीओ अमरबहादुर समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। अकबरपुर में एसडीएम अभिषेक पाठक की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 78 मामले आए। इसके सापेक्ष छह का मौके पर निस्तारण हुआ।