फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   निर्धारित समय पर पूर्ण हो सभी निर्माण कार्य

निर्धारित समय पर पूर्ण हो सभी निर्माण कार्य

Mon, 11 Feb 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
निर्धारित समय पर पूर्ण हो सभी निर्माण कार्य
निर्धारित समय पर पूर्ण हो सभी निर्माण कार्य
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिले में लॉ एंड ऑर्डर का पूरी तरह पालन कराया जाए। कानून के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन व अवैध शराब की बिक्री पर कड़े कदम उठाए जाएं। निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि पर पूर्ण कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश सोमवार को जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जिले के नोडल अधिकारी सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. हरिओम ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। लक्ष्य के सापेक्ष हैंडपंप लगाए जाने की गति अत्यंत धीमी पाए जाने पर अधिशाषी अभियंता जलनिगम को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश डीएम को दिया।

सोमवार को नोडल अधिकारी सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. हरिओम जिले के दो दिवसीय दौरे पर जनपद पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि लॉ एंड ऑर्डर का पूरी मजबूती से पालन कराया जाए। अवैध खनन पर अंकुश लगाए जाने के साथ ही अवैध शराब के कारोबार पर पूरी मजबूती से अंकुश लगाएं। इसमें लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


भू माफियाओं पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। यातायात नियमों का पालन कराने को विशेष अभियान चलाया। संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। लंबित का निस्तारण अविलंब किया जाए। राजस्व मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि जिले में पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना था, लेकिन राजेसुल्तानपुर व बेवाना में निर्माण कार्य अभी अधूरा है, उसे अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाए। 660 हैंडपंपों के सापेक्ष मात्र 32 हैंडपंप लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोडल अधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जलनिगम को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही डीएम को निर्देशित किया कि अधिशाषी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा जाए। इस दौरान डीएम सुरेश कुमार, एएसपी अशोक कुमार राय, एडीएम गिरिजेश त्यागी समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed