फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शीघ्र ही जियनापुर टोंस नदी पर बने पुल पर फर्राटा भरेंगे वाहन

शीघ्र ही जियनापुर टोंस नदी पर बने पुल पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Mon, 11 Feb 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
शीघ्र ही जियनापुर टोंस नदी पर बने पुल पर फर्राटा भरेंगे वाहन
सात करोड़ से बने पुल में शीघ्र फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील अंतर्गत जियनापुर में टोंस नदी पर निर्माणाधीन पुल पर एक माह के अंदर ही वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। 6 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुल का लगभग 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। पुल के निर्माण से जिला मुख्यालय की बसखारी नगर की दूरी कम करेगा। पुल निर्माण से प्रतिदिन लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न प्रांतों से आने वाले जायरीन को विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा तक जाने में भी व्यापक लाभ मिलेगा।

वर्ष 2013-14 में राज्य योजना के तहत अकबरपुर तहसील अंतर्गत जियनापुर के निकट से बह रही टोंस नदी पर पुल निर्माण को शासन ने हरी झंडी प्रदान की थी। 6 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुलिस व संपर्क मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को सौंपी गई। लोकनिर्माण प्रांतीय खंड के अवर अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि 3 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से पुल, जबकि 3 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से पुल के दोनों तरफ संपर्क मार्ग निर्माण कराने को मंजूरी प्रदान की। निर्माण में आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए शासन ने दोनों कार्यदायी संस्था को धन भी उपलब्ध करा दिया था।
विज्ञापन


निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ, लेकिन शुरुआत से ही निर्माण में मानक की अनदेखी किए जाने की शिकायतें सामने आने लगीं। तमाम शिकायतों के बावजूद इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते राशि होने के बावजूद निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ सका। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। नतीजा यह रहा कि अब तक लगभग 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अवर अभियंता ने बताया कि मार्च माह के प्रथम सप्ताह में पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद इस पर आवागमन प्रारंभ हो जाएगा। पुल पर आवागमन से लगभग 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरगाह जाने वाले जायरीन को भी मिलेगा लाभ
जियनापुर टोंस नदी पर पुल के निर्माण से एक तरफ जहां अकबरपुर से सिकंदरपुर होते हुए बसखारी आजमगढ़ जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी, वहीं जिला मुख्यालय से विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह जाने वाले जायरीन को भी व्यापक लाभ मिलेगा। बताते चलें कि अकबरपुर से किछौछा तक की दूरी लगभग 27 किमी है। पुल के माध्यम से आवागमन होने पर यह दूरी घटकर 22 किमी रह जाएगी। ऐसे में दरगाह जाने के लिए विभिन्न प्रांतों से अकबरपुर रेलवे स्टेशन आने वाले जायरीन को लाभ मिलेगा। अकबरपुर के राहुल व सुनील ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि पुल निर्माण होने से अकबरपुर से सिकंदरपुर, बसखारी होते हुए आजमगढ़ जाने में आसानी होगी। इस मार्ग के संचालन से जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।


शीघ्र शुरू होगा आवागमन
लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुल का निर्माण कार्य मार्च माह के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद इस पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। -एसके लाल, अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण प्रांतीय खण्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed