फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शाम होते ही एलईडी रिंग लाइट से जगमगाने लगा शहर

शाम होते ही एलईडी रिंग लाइट से जगमगाने लगा शहर

Sun, 03 Feb 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
शाम होते ही एलईडी रिंग लाइट से जगमगाने लगा शहर
एलईडी रिंग लाइट से जगमग हुआ शहर
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के कई हिस्से इन दिनों खंभों पर लगी एलईडी रिंग लाइट से जगमग हो उठे हैं। तमसा पुल व ओवरब्रिज के साथ ही पुराने तहसील तिराहे व फौव्वारा तिराहे के आसपास के क्षेत्रों में शाम होते ही खंभों पर लगाई गई यह रिंग लाइट लोगों का ध्यान बर्बस अपनी तरफ खींच रही हैं। पालिका प्रशासन ने तय किया है कि यह सभी लाइट स्थाई व्यवस्था के तहत लगी रहेंगी। नगर पालिका प्रशासन के इन प्रयासों की नगर में खासी सराहना भी हो रही है।
अकबरपुर नगर को आदर्श स्वरूप दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद ने एक और प्रभावी मुहिम शुरू की है। इसके तहत नगर के मुख्य क्षेत्रों में मार्ग प्रकाश के लिए लगे खंभों पर अब एलईडी रिंग लाइट लगवायी जा रही। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के खंभों पर लगी ऐसी विद्युत लाइट की तर्ज पर ही नगर पालिका प्रशासन ने अकबरपुर में भी रिंग लाइट लगवाने का निर्णय बीते दिनों लिया था। इसी क्रम में यह लाइट लगवायी जा रही हैं। इसकी शुरुआत सबसे पहले ओवरब्रिज पर लगे खंभों से हुई। उस समय नागरिकों को लगा कि ओवरब्रिज पर रोशनी बढ़ाने के लिए ऐसा हो रहा है, लेकिन बाद में तमसा नदी के पुल पर स्थित खंभों में भी इसी तरह की रिंग लाइट लगा दी गई। बाद में ओवरब्रिज से पुराने तहसील तिराहे तक, उसके बाद पुराने तहसील तिराहे से तमसा पुल तक भी स्थित खंभों पर भी यही लाइट दोनों तरफ लगा दी गई। इसके बाद तमसा पुल के शहजादपुर छोर से लेकर फौव्वारा तिराहा के आसपास लगे मार्ग प्रकाश के खंभों पर भी रिंग एलईडी लाइट लगाने का कार्य पूरा हो गया।
विज्ञापन

इससे नगर में शाम होते ही अब एक अलग सा नजारा नजर आने लगा है। इसकी आमतौर पर खासी सराहना हो रही है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्त ने कहा कि जल्द ही अन्य क्षेत्रों में भी यह कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। यह इसलिए किया जा रहा जिससे शहर की खूबसूरती बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से बन रहा आदर्श शहर
अकबरपुर नगर को आदर्श स्वरूप प्रदान करने का जो वायदा हमने किया था, उस तरफ तेजी से कदम बढ़ रहा है। मार्ग प्रकाश की जैसी व्यवस्था महानगरों में होती है, उस तर्ज पर यहां लोगों को लाभ दिलाया जा रहा है। मार्ग प्रकाश के साथ साथ इस व्यवस्था से शाम होने तक नगर का एक अलग ही खास लुक दिखने लगा है, जो लोगों को खूब भा रहा है। -सरिता गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed