फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अकबरपुर डिपो को मिली 5 नई बसों की सौगात

अकबरपुर डिपो को मिली 5 नई बसों की सौगात

Fri, 28 Dec 2018 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर डिपो को मिली 5 नई बसों की सौगात
अकबरपुर डिपो को मिलीं पांच नई बसों की सौगात
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। बसों के संकट से जूझ रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। परिवहन निगम के अकबरपुर डिपो को पांच नई बस की सौगात मिलने जा रही है। इन सभी बस के रविवार 30 दिसंबर को अकबरपुर पहुंच जाने की उम्मीद है। शुरुआती दौर में यह बसें कुंभ मेले तक आने जाने का काम करेंगी, इसके बाद उन्हें अलग-अलग रूट पर लगाया जाएगा। पांच नई बसों के आने से यात्रियों को आवागमन में खासी सुविधा मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

गौरतलब है कि राज्य परिवहन निगम का अकबरपुर डिपो लंबे समय से उपेक्षित पड़ा है। न तो स्थानाभाव से जूझ रहे डिपो परिसर को नया ठौर मिल पा रहा है और न ही डिपो को पिछले लंबे समय से कोई नई बस मिल पाई है। आधा दर्जन से अधिक बसें नीलामी की सीमा पार कर चुकी हैं तो लगभग डेढ़ दर्जन बसों की हालत अत्यन्त खस्ताहाल है। इससे यात्रियों को लगातार कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों द्वारा काफी समय से नई बसों की जरूरत पर जोर दिया जा रहा था।
विज्ञापन


इस बीच राज्य सरकार ने अकबरपुर डिपो को पांच नई बस की सौगात देने का निर्णय किया है। डिपों में अभी तक 60 बस हैं। यह सभी बस अलग अलग रूट पर प्रतिदिन यात्रियों को ढोने का काम करती हैं। इनमें दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रयागराज व बलिया आदि शहर मुख्य रूप से शामिल हैं। बसों की तादाद कम होने से अक्सर यात्रियों को काफी देर-देर तक बस के इंतजार में खड़े रहने को विवश होना पड़ता रहा है। कई बार तो ऐसी स्थिति बन जाती है कि बसों में यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती, इससे अक्सर मारामारी की स्थिति बन जाती है। अब पांच नई बसों की सौगात मिलने से यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग दो करोड़ की लागत वाली यह पांच बसें राममनोहर लोहिया सेंट्रल वर्कशाप कानपुर से जिले को मिलेंगी। सभी बस रविवार 30 दिसंबर को अकबरपुर पहुंच जाएंगी। शुरुआत में इन बसों का सदुपयोग कुंभ मेले के लिए किया जाएगा, उसके बाद बसें अलग-अलग रूट पर लगा दी जाएंगी। डिपो के फोरमैन डीके त्रिपाठी ने बताया कि रविवार से अकबरपुर डिपो के बसों के बेड़े की संख्या 60 से बढ़कर 65 होने जा रही है। यात्रियों को प्रमुख मार्गों पर इसका लाभ जल्द ही मिलता दिखाई भी पडने लगेगा।


कल तक आ जाएंगी बसें
अकबरपुर डिपो को दो करोड़ की लागत से पांच नई बसों का लाभ मिलने जा रहा है। ये सभी बसें 30 दिसंबर की पूर्वाह्न तक अकबरपुर पहुंच जाएंगी। इससे यात्रियों को आवागमन में और भी ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। -कमाल अहमद खां, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed