{"_id":"5bdde6bcbdec2269ba10caed","slug":"1541269137419-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम जन विकास योजना के तहत 19 ग्राम पंचायतों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम जन विकास योजना के तहत 19 ग्राम पंचायतों का होगा कायाकल्प
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के अल्पसंख्यक बाहुल्य 19 ग्राम पंचायतों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत इन गांवों में विभिन्न विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा। इससे लगभग 50 हजार की आबादी को लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित ब्लॉक कमेटी पदाधिकारियों की बैठक में शनिवार को विस्तार से चर्चा की गई। गांवों के नाम भी सार्वजनिक किए गए। इस बीच कई विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के न आने पर सदस्यों ने नाराजगी भी जतायी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉकों में चुनिंदा गांवों को मॉडल गांव की तरह विकसित करना है। शासन का निर्देश है कि इस योजना के तहत उन गांवों का चयन होना है, जिनमें कम से कम 25 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी हो। शासन के निर्देशानुसार जहांगीरगंज ब्लॉक में योजना के क्रियान्वयन को लेकर रूपरेखा शनिवार को तय की गई। इस योजना के तहत गांवों में सद्भाव मंडप, वर्किंग वीमेन हॉस्टल, विद्यालयों व मदरसों में स्मार्ट क्लास, आईटीआई विद्यालयों की स्थापना, पाइप लाइन पेयजल परियोजना, सोलर स्ट्रीट लाइट, सीवर का निर्माण, विद्यालयों का उच्चीकरण, नए विद्यालयों की स्थापना, मिनी स्टेडियम, राजकीय इंटर कॉलेज या डिग्री कॉलेज, विज्ञान लैब, एएनएम सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र, कौशल विकास केंद्र, प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए ट्यूशन सेंटर की स्थापना, हैंडपंप, पीएचसी/सीएचसी की स्थापना सहित कुल 19 परियोजनाओं का संचालन होना है।
बीडीओ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है। ग्राम पंचायतों में संबंधित विकास कार्यों के लिए होने वाले अनुमानित खर्च का इस्टीमेट तैयार कराकर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद योजनाओं का क्रियान्वयन शुरू कर दिया जाएगा। एडीओ पंचायत उमाशंकर यादव ने बताया कि योजना को पारदर्शी ढंग से धरातल पर उतराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। विधायक द्वारा नामित सदस्य श्यामनाथ शुक्ल, राजेश चौहान व अजय सिंह ने कई विभागों के अधिकारियों के बैठक में न पहुंचने पर नाराजगी जतायी। कहा कि मामले को शासन तक पहुंचाया जाएगा। इस बीच कुछ लोगों ने अल्पसंख्यकों के गांवों को प्राथमिकता दिए जाने पर विरोध जताया। उनका कहना था कि ऐसे गांवों को शामिल किया जाए जहां विकास की संभावना ज्यादा हो।
विज्ञापन
इन गांवों का हुआ चयन
प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत विकास खंड क्षेत्र के बलरामपुर, राजेपुर, निहायतपुर, धारुपुर, देवरियालाला, देवरिया बुजुर्ग, जहांगीरगंज, नरिया, नयागांव, मानपुर, गणपतपुर, हेमराजपुर, उधमपुर, ऐनवां, बड़ागांव, योगीपुर, रायपुर, जल्लापुर सहित कुल 19 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। इन ग्राम पंचायतों में सरकार की योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित होंगी।
विकास कार्यों में लायी जा रही तेजी
विकास के कार्यों में तेजी सुनिश्चित की जा रही है। ज्यादा से ज्यादा लोग बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ उठाएं। यह तय किया जा रहा है। अलग-अलग योजनाओं के तहत गांवों को जोड़ा जा रहा है। -अनीता कमल, विधायक आलापुर