{"_id":"5bdc89efbdec22697e53950d","slug":"154117984514-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल, दो गंभीर
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। तेज रफ्तार जीप ने सड़क पार कर रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासिनी मनोरमा (45) पत्नी राजेंद्र शुक्रवार सुबह उस समय जीप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। गंभीरावस्था में उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत विजयगांव निवासी रवि (32) पुत्र लालजी शुक्रवार को बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं अकबरपुर थाना अंतर्गत रगड़गंज निवासी नंदलाल (45) पुत्र विजयचंद्र शुक्रवार को बाइक से शहजादपुर जाते समय फौव्वारा तिराहा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासिनी रेखा (42) पत्नी रणजीत गुरुवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी थाना अंतर्गत ऐनवां निवासी रामजीत (38) पुत्र गिरधर गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां नंदलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।