फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 हजार आबादी के लिए खुशखबरी, जल्द बनेगा पिच मार्ग

10 हजार आबादी के लिए खुशखबरी, जल्द बनेगा पिच मार्ग

Thu, 01 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
10 हजार आबादी के लिए खुशखबरी, जल्द बनेगा पिच मार्ग
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। आलापुर विधानसभा क्षेत्र के हरदिहा जलाल व सोल्हवां गांव के ग्रामीणों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही गांव को जहांगीरगंज कम्हरिया घाट मार्ग से जोड़ने के लिए गांव में पिच मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होगा। विधायक अनीता कमल के प्रस्ताव पर लगभग पौने दो किलोमीटर मार्ग के लिए शासन से इस निर्माण कार्य के लिए लगभग 86 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृति कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड ने मार्ग निर्माण के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्मीद है कि नवंबर माह के अंत तक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस मार्ग के बन जाने से लगभग 10 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

आजादी के सात दशक बाद सोल्हवां व हरदिहाजलाल गांव में पिच मार्ग बनने का सपना जल्द साकार होने वाला है। गांव अब तक पिच मार्ग से नहीं जुड़ सका है। इससे ग्रामीणों को आवागमन से जुड़ी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक अनीता कमल ने ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लिया, और सोल्हवां व हरदिहा जलाल गांव को जहांगीरगंज कम्हरिया पिच मार्ग से जोड़ने का निर्णय लिया। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड ने विधायक के प्रस्ताव पर गांव में सर्वे कराया, और आवश्यक इस्टीमेट तैयार किया। लगभग 1600 मीटर लंबे पिच मार्ग के लिए शासन से 86 लाख रुपये की मांग की गई। बताया गया कि संबंधित मार्ग के पिच हो जाने से दोनों गांव के अलावा आस पास के कई गांवों की लगभग 10 हजार आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिल जाएगा। साथ ही लोग आसानी से जहांगीरगंज कम्हरिया घाट मार्ग पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

शासन ने निर्माण खंड की रिपोर्ट के बाद आवश्यक धन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। गांव में जल्द ही मार्ग निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। गांव के डॉ. पीएन त्रिपाठी व राधेश्याम आदि ने विधायक की इस पहल पर प्रसन्नता जाहिर की है। कहा कि गांव में सड़क बन जाने से आवागमन में काफी आसानी होगी। आजादी के सात दशक बाद भी गांव के लोगों को बरसात के समय कीचड़ से होकर आवागमन करने को विवश होना पड़ता है। गांव के गोरखनाथ तिवारी, उदयभान यादव, शेषमणि तिवारी आदि लोगों ने विधायक के इस प्रयास पर खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चल रही आवश्यक प्रक्रिया
शासन से धन की स्वीकृति मिल चुकी है। गांवों को पिच मार्ग से जोड़ने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। -शशिपाल बौद्ध, अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed