फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   12 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से बनेंगी 27 सड़कें

12 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से बनेंगी 27 सड़कें

Wed, 31 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
12 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से बनेंगी 27 सड़कें
अंबेडकरनगर। लगभग पौने 13 करोड़ रुपये की लागत से शीघ्र ही जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के 27 पिछड़े व अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में सड़कों का निर्माण होगा। एकीकृत योजना के तहत 12 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से न सिर्फ सड़कों का निर्माण होगा, बल्कि इंटरलॉकिंग का भी कार्य होगा। सड़कों के निर्माण व इंटरलॉकिंग कार्य में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था समाज कल्याण विभाग की निर्माण इकाई को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही शासन से धनराशि उपलब्ध हो जाएगी, जिससे निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। इससे लगभग 60 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सुचारु आवागमन का लाभ मिल सके, इसके लिए विधायक रितेश पांडेय ने गत दिवस पिछड़े व अनुसूचित जाति बाहुल्य वाले 27 गांवों में सड़कों व इंटरलॉकिंग का कार्य कराए जाने का प्रस्ताव समाज कल्याण विभाग को भेजा था। विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया। बीते दिनों शासन ने प्रस्ताव के अनुसार 27 गांवों में सड़क निर्माण व इंटरलॉकिंग के कार्य को हरी झंडी प्रदान कर दी। सड़क निर्माण व इंटरलाकिंग के कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था समाज कल्याण विभाग की निर्माण इकाई को सौंपी गई। 12 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़कों व इंटरलॉकिंग के निर्माण में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए शीघ्र ही शासन से धनराशि उपलब्ध हो जाएगी। सड़क के निर्माण से लगभग 60 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में जहां लाभ होगा, वहीं बरसात के दिनों में आने वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा निर्माण
निमटनी दलित बस्ती में दो मार्ग, दुल्हूपुर, बिलारी, रसूलपुर माधवपुर संपर्क मार्ग, मथरा संपर्क मार्ग, एकडल्ला संपर्क मार्ग, डीघी अवघड़बाबा संपर्क मार्ग, पट्टी बरियावन मार्ग, कटघरमूसा संपर्क मार्ग, परुइया आश्रम चौराहा संपर्क मार्ग, भुजगी रामगढ़ संपर्क मार्ग, सम्मनपुर कटघरकमाल संपर्क मार्ग, मुंडेहरा अमडही संपर्क मार्ग, बंदीपुर संपर्क मार्ग, कटका संपर्क मार्ग, छोरगहा कुर्की संपर्क मार्ग, बंदीपुर संपर्क मार्ग, प्रतापपुर कला संपर्क मढार्ग, कैथा संपर्क मार्ग, फत्तेपुर मोहितपुर संपर्क मार्ग, शाहपुर सेहरी संपर्क मार्ग, मलिकपुर संपर्क मार्ग, पेठिया संपर्क मार्ग व सुकरौली संपर्क मार्ग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन को भेज दी गई रिपोर्ट
जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के 27 गांवों में मार्ग निर्माण के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत आएगी। शासन से धन स्वीकृति के लिए स्टीमेट भेजा गया है। शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। -इरशाद बेग, सहायक अभियंता समाज कल्याण निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed