फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   यूपी उत्सव सम्मान से नवाजे गए बांसुरी वादक मधुर

यूपी उत्सव सम्मान से नवाजे गए बांसुरी वादक मधुर

Wed, 31 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
यूपी उत्सव सम्मान से नवाजे गए बांसुरी वादक मधुर
टांडा। हंसवर थाना क्षेत्र के कटोखर निवासी ख्याति प्राप्त कलाकार युवा कवि चित्रकार व बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर को बांसुरी वादन के लिए यूपी उत्सव 2018 सम्मान से नवाजा गया है। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा झूलेलाल वाटिका मां गोमती के तट पर गत दिवस आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह गौरव हासिल हुआ। बुधवार को गांव वापस लौटने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

मधुर ने एकल बांसुरी वादन के माध्यम से विभिन्न गीतों पर अपनी मधुर ध्वनि निकाली। शानदार बांसुरी वादन से श्रोता झूम उठे। पूरा पंडाल तालियों से गूंजता रहा। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा आयोजित द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनुराग शाह, शैलेंद्र, पवन बंसल, कोरियोग्राफर विवेक श्रीवास्तव, अनुकृति, आदित्य चंपक, आकाशवाणी कलाकार आकांक्षा चौहान आदि ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। मधुर ने अब तक फैजाबाद महोत्सव, लखनऊ महोत्सव, अंबेडकरनगर महोत्सव, उत्तर प्रदेश महोत्सव, सुबह-ए-बनारस आदि महोत्सवों में बांसुरी वादन कर कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में सम्मानित हो चुके हैं। बुधवार को गांव आने पर कवि आर्य हरीश कौशलपुरी, सतीश प्रजापति, राम सिंह यादव, मुन्ना सिंह, अनुराग सिंह, राजन सुमन, बिन्धेश्वरी मौर्य आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुकेश प्रजापति का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed