{"_id":"5bd89ce7bdec2269717a2535","slug":"15409225593-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार का वेतन काटने के निर्देश पर भड़के लेखपालों ने किया एसडीएम का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार का वेतन काटने के निर्देश पर भड़के लेखपालों ने किया एसडीएम का घेराव
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। एसडीएम द्वारा तहसील में कार्यरत चार लेखपालों के वेतन काटने के मौखिक आदेश की जानकारी मिलते ही मंगलवार को लेखपालों में आक्रोश भड़क गया। एकजुट लेखपालों ने तहसील परिसर में नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम के चैंबर में घुस गए। करीब एक घंटे तक लेखपालों व एसडीएम के बीच कहासुनी का दौर चलता। लेखपालों ने एसडीएम पर मनमानी के कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उनकी कार्य प्रणाली से महिला लेखपालों को काफी मुश्किल हो रही है।
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह टांडा तहसील में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पता चला कि एसडीएम कोमल यादव ने मौखिक रूप से चार लेखपाल मोहिंदर पटेल, कमलेश कुमार, आंचल सिंह व शैलेंद्र कुमार का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। इसकी जानकारी लेखपाल संघ को हुई।
थोड़ी ही देर में लेखपाल संघ अध्यक्ष जयदेव पांडेय की अगुवाई में लेखपालों ने तहसील में प्रदर्शन शुरू कर दिया। लेखपालों ने आरोप लगाया कि एसडीएम कोमल यादव के आने के बाद से तहसील में लेखपालों का उत्पीड़न बढ़ गया है। चारों लेखपाल अवकाश पर थे। बावजूद इसके उनके वेतन काटने का निर्देश मनमानीपूर्ण है। यदि ऐसा हुआ तो लेखपाल चुप नहीं बैठेंगे।