{"_id":"5bb8f223867a5568191e3c32","slug":"153884724421-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा नगर में 1 करोड़ रुपए से होंगे विकास के विभिन्न कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा नगर में 1 करोड़ रुपए से होंगे विकास के विभिन्न कार्य
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद टांडा के सभाकक्ष में एक दिन पूर्व नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक हुई। इसमें विभिन्न सभासदों ने अलग अलग कार्यों के लिए 80 प्रस्ताव बोर्ड को सौंपा। बोर्ड का अनुमान है कि सभासदों के इस कार्यों के लिए करीब 6 करोड़ रुपए की रकम खर्च होगी। जल्द ही जरूरी स्टीमेट तैयार कराने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सभासदों ने प्रस्तावों में मोहल्ले में एलईडी लाइट, डस्टबिन, नलकूप लगाने, पिच रोड आदि बनवाने की मांग की है। इन कार्यों से नगर में कई समस्याओं का समाधान होगा।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रेहाना अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभासदों ने नगर के विकास को लेकर प्रमुखता से मुद्दा उठाया। कहा कि नगर में कई मूलभूत सुविधाओं को मुकम्मल करने की जरूरत है। इससे आम लोगों को कई मुश्किलों से निजात मिलेगी। विभिन्न सभासदों ने कुल 80 प्रस्ताव सौंपें। इसमें मोहल्ले में मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी लाइट, मिनीबैक लोडर, दस अदद डस्टबिन, फट्टूपट्टी मोहल्ले में एक मिनी नलकूप लगाने, तलवापार बाबा गेट से मेनरोड पुलिया तक पिचरोड नवीनीकरण, बब्लू किराना वाले से जयप्रकाश सैनी के मकान तक पिचरोड नवीनीकरण आदि कार्य मुख्य हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन कार्यों के लिए लगभग 6 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी। चेयरमैन रेहाना अंसारी ने कहा कि वे टांडा नगर के विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। नगर में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। वहीं विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव ने सभासदों से मोहल्ले में सक्रियता से काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर सभासद हयात मोहम्मद, अजीजुर्रहमान, जयप्रकाश, प्रवाल राय व शकील आदि मौजूद रहे।
स्वीकार किए गए सभी प्रस्ताव
सभासदों के सभी प्रस्ताव को स्वीकार किया गया है। सभी 80 प्रस्तावों पर काम कराने के लिए जरूरी प्रक्रिया जल्द ही अपनायी जाएगी। नगरवासियों की सभी समस्याओं का गंभीरता से निदान किया जाएगा। -आशीष ओझा, ईओ