फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बहुरेंगे तमसा नदी के दिन, शुरू हुई मशीन से सफाई

बहुरेंगे तमसा नदी के दिन, शुरू हुई मशीन से सफाई

Thu, 04 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बहुरेंगे तमसा नदी के दिन, शुरू हुई मशीन से सफाई
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में तमसा नदी के दिन बहुरने वाले हैं। नगर पालिका प्रशासन ने लगभग पांच सौ मीटर की दूरी वाले क्षेत्र में नदी व उसके एक तट की साफ सफाई का बड़ा अभियान शुरू किया है। पोकलैंड मशीन लगाकर कराई जा रही साफ सफाई ने न सिर्फ अकबरपुर नगरवासियों वरन जिले के अन्य हिस्सों के वाशिंदों को खुशी की एक बड़ी सौगात दी है। नगर पालिका परिषद प्रशासन की योजना है कि लगभग पांच सौ मीटर दूरी तक नदी के एक तट पर पक्की रोड का निर्माण कराया जाएगा, वरन मार्ग प्रकाश की भी भव्य व्यवस्था होगी। नदी व उसके तट की सफाई का काम जल्द ही पूरा कर लिए जाने के बाद इसी क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद मार्ग निर्माण व लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल नगर पालिका परिषद द्वारा शुरू कराया गया यह अभूतपूर्व कार्य तमसा पुल से गुजर रहे लोगों के लिए बरबस बड़ी उत्सुकता का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तमसा नदी के अस्तित्व को बचाने की आवाज लंबे समय से उठती आ रही है। अकबरपुर नगर में नदी के तट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े पैमाने पर होता है। प्रत्येक वर्ष इसे देखते हुए सिर्फ नदी तट तक पहुंच मार्ग का निर्माण व लगभग 50 मीटर तक नदी की बिना किसी मशीन के फौरी सफाई नगर पालिका परिषद द्वारा कराई जाती थी। बीते दिनों कक्कू पांडेय यूथ ब्रिगेड ने संरक्षक कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ कक्कू के नेतृत्व में सफाई का वृहद अभियान चलाया था। काफी दूर तक नदी साफ भी हुई थी। इसका सकारात्मक संदेश भी गया था। हालांकि मशीनों के अभाव में यह मुहिम आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

इस बीच दुर्गा पूजा पर्व में प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले ही पालिका प्रशासन ने तमसा नदी के उद्धार को लेकर बड़ी मुहिम की शुरुआत की। पहले तो लोगों को लगा कि नदी की सफाई सिर्फ प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए की जा रही है, लेकिन जब पोकलैंड मशीन ने दूर दराज के क्षेत्र को कवर करना शुरू किया तो लोगों की उत्सुकता बढ़ गई। दरअसल मशीन द्वारा न सिर्फ नदी के भीतर के कचरों को निकाला जा रहा, वरन उसकी चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है। भारी भरकम मशीन से नदी के एक तट को आवागमन लायक भी बनाया जा रहा। इससे अब नदी का स्वरूप निखर कर सामने आने लगा है। इसे देखते हुए तमसा पुल से गुजर रहे लोग अब बरबस ही रुक जा रहे हैं। उधर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने बताया कि तमसा पुल से लेकर विसर्जन स्थल होते हुए गायत्री मंदिर के पीछे तक तमसा नदी की व्यापक सफाई कराई जा रही है। नगर पालिका परिषद ने जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जो अब तक नही उठाया जा सका था। अभियान से जुडे़ रामअशीष मिश्र ने कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तक नदी के एक तट पर कच्चा मार्ग तैयार कराया जाएगा। उस पर रोलर भी चलेगा। विसर्जन के बाद मार्ग को पिच कराने के साथ ही भव्य मार्ग प्रकाश की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान की हुई सराहना
नगर पालिका परिषद द्वारा शुरू कराए गए इस कार्य की व्यापक सराहना भी हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सुधाकर गुप्त व सोनू ने कहा कि जो काम दशकों से नही हो पाया था, उसे शुरू कराकर नगर पालिका परिषद ने अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। गायत्री मंदिर प्रबंधन से जुडे़ रामकलप वर्मा ने कहा कि निश्चित तौर पर यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। वर्षों से पोकलैंड मशीन द्वारा नदी की साफ सफाई की मांग की जा रही थी, लेकिन प्रशासन से लेकर शासन तक ध्यान नही दिया जा रहा था। अब इस मुहिम से नई उम्मीद जगी है।



शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
नगर परिषद ने फिलहाल अपने संसाधनों से एक सीमित दूरी तक नदी की साफ सफाई, एक तरफ मार्ग निर्माण तथा लाइटिंग का प्रबंध करने का काम शुरू कराया है। हालांकि जल्द ही तमसा मार्ग स्थित तमसा पुल से लेकर गायत्री मंदिर, रेलवे स्टेशन के निकट तथा शहजादपुर शिवालय घाट होते हुए अमरौला घाट तक नदी की व्यापक सफाई, दोनों तरफ पक्के मार्गों के निर्माण, पौधरोपण तथा भव्य लाइटिंग के साथ ही यात्री बेंच की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसकी जल्द से जल्द मंजूरी कराने का भी प्रयास होगा। -सरिता गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed