फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सप्ताह भर में आवारा कुतों का शिकार हो गए 10 लोग

सप्ताह भर में आवारा कुतों का शिकार हो गए 10 लोग

Thu, 04 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सप्ताह भर में आवारा कुतों का शिकार हो गए 10 लोग
टांडा (अंबेडकरनगर)। वन विभाग की उदासीनता के चलते नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों की भरमार हो गई है। इसके चलते अब लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अवारा कुत्ते स्थानीय लोगों पर हमलावर भी होने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह में 10 से अधिक लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं। इससे लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर दहशत का माहौल दिख रहा है। नगरवासियों ने प्रशासन से कुत्तों को पकड़वाए जाने की मांग की है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में एंटी रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले सात दिन से नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक फैल गया है। कुत्तों के हमले से 10 से अधिक लोग घायल भी हो चुके हैं। लोगों की शिकायतों के बावजूद वन विभाग की टीम इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। इससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुत्तों के हमले में नगर के काजीपुर निवासी अंश (5) पुत्र सुनील, इसी मोहल्ले के दिलशाद (45), हसान (36), कस्बा निवासी अली (6) पुत्र साहबे आलम, इसी मोहल्ले के सेराज (42), अंबर फात्मा (12), इसराइल (5), सकरावल निवासिनी चंादनी (10) व छज्जापुर निवासी मनीष (10) सहित 10 से अधिक लोग अब तक घायल हो चुके हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। नगरवासियों ने प्रशासन से कुत्तों को पकड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगरवासियों ने कहा कि यदि प्रशासन समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं करेगा, तो बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी। साथ ही टांडा सीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। नगर के शाह आलम व अंकुर आदि का कहना है कि कुत्तों के हमले में घायल लोगों को टांडा सीएचसी में इंजेक्शन भी नहीं लग पा रहा है। इससे लोगों को और अधिक मुश्किल झेलनी पड़ रही है। प्रशासन को समय रहते आवश्यक निर्णय लेना चाहिए। उधर एसडीएम कोमल यादव ने बताया कि जानकारी हुई है। वन विभाग को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed