{"_id":"5baa8763867a557e824d03b6","slug":"15379024149-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी परिषद ने सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी परिषद ने सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में किया प्रदर्शन
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्नातक में सेमेस्टर प्रणाली को लागू किया गया है, जो छात्रों के लिए अत्यंत हानिकारक है। छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए इस प्रणाली को तत्काल वापस लिया जाए।
अभाविप की जिला संयोजक नेहा खान ने कहा कि इस वर्ष से स्नातक में सेमेस्टर प्रणाली लागू की जा रही है, जो छात्र हित में कतई उचित नहीं है। सेमेस्टर प्रणाली लागू होने से एक तो छात्र-छात्राओं पर प्रत्येक छह माह पर परीक्षा का दबाव बढ़ेगा, ऊपर से प्रयोगात्मक कार्य में भी बाधा उत्पन्न होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसा कर छात्र-छात्राओं पर अतिरिक्त दबाव डाल दिया है। छात्र हितों को देखते हुए इस प्रणाली को तत्काल वापस लेना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि सेमेस्टर प्रणाली लागू होने से शिक्षा की गुणवत्ता में भी कमी आएगी। पूर्व में जो वार्षिक परीक्षा का प्राविधान था, उससे छात्र-छात्राओं पर पढ़ाई का दबाव कम था। इसके अलावा शिक्षा की गुणवत्ता भी काफी बेहतर थी।
विज्ञापन
चेतावनी दी गई कि छात्र हितों से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि शीघ्र ही इस प्रणाली को वापस नहीं लिया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मार्तंड प्रताप सिंह, धीरेंद्र, विकास, अटल, नवनीत, अतुल, सत्यम, प्रिंस, अनूप, दिवाकर आदि मौजूद रहे।