{"_id":"5ba914e4867a557fff730ad3","slug":"15378075672-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय जा रही शिक्षिका से दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटे आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय जा रही शिक्षिका से दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटे आभूषण
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर/हजपुरा (अंबेडकरनगर)। स्कूटी से विद्यालय जा रही सहायक अध्यापिका से बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार सुबह असलहे की बल पर सोने के आभूषण लूट लिए। पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। बाद में पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जलालपुर कोतवाली अंतर्गत अशरफपुर भुआ गांव निवासिनी रेखा वर्मा पत्नी संतोष वर्मा मालीपुर थाना अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय भदोही में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। वह प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह वे स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। बताया जाता है कि जब वह मालीपुर थाना अंतर्गत जगतूपुर बिल्टई गांव के निकट पहुंचीं, तो इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया और कुछ दूर आगे जाकर रोक लिया। इससे पहले कि वह समझ पातीं, एक बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए सोने की चेन, अंगूठी व कान की बाली लूट ली। इसके बाद पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए।
शिक्षिका के शोर मचाने पर इर्दगिर्द के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच डायल 100 के सिपाही भी आ गए। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मालीपुर थानाध्यक्ष वकील सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।