{"_id":"5ba7d966867a5501a1764e72","slug":"15377268014-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख परिवारों को मिलेगा अब निशुल्क इलाज का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख परिवारों को मिलेगा अब निशुल्क इलाज का लाभ
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के लगभग डेढ़ लाख परिवारों के लिए खुशखबरी है। उन्हें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत रविवार से पांच लाख रुपये तक वार्षिक इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। किसी भी चयनित अस्पताल में इन परिवार के सदस्य अपना इलाज अब आसानी से करा सकेंगे। संबंधित व्यय धनराशि की पूर्ति सरकार की तरफ से संबंधित चिकित्सालय के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। योजना के शुरू होने से माना जा रहा है कि तमाम पात्रों को अब इलाज में होने वाली कठिनाइयों से काफी हद तक निजात मिल सकेगी। जिला अस्पताल में सांसद हरिओम पांडेय ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विधिवत शुभारंभ रविवार से हुआ। जन योजना आयुष्मान भारत की घोषणा पूर्व में केंद्र ने की थी, जिसे अब जन आरोग्य योजना के तहत शुरू किया गया है। केंद्र सरकार का दावा है कि यह विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। रविवार को इस योजना का शुभारंभ जिला मुख्यालय पर समारोहपूर्वक हुआ। इसमें कुल 10 लाभार्थियों को इलाज के लिए गोल्डेन कार्ड प्रदान किया गया। इसमें मेहर जहां, कलावती, सरिता, रमेश, रामावती, रामबहादुर, मीरा, जैसराज, दौलता, रामदयाल व राजन शर्मा शामिल रहे। योजना के तहत पूर्व में ही पूरे जिले में 1 लाख 40 हजार परिवार चिंहित किए जा चुके हैं। इन्हीं परिवारों को योजना के तहत अब प्रत्येक वर्ष पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मुफ्त में प्राप्त होगी।
प्रशासन ने इन लगभग डेढ़ लाख पात्रों के इलाज के लिए अभी जिला अस्पताल के अलावा राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर तथा टांडा, बसखारी व जलालपुर सीएचसी को चिंहित किया है। मरीजों को अभी इन्हीं अस्पतालों में ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
16 निजी अस्पतालों ने भी किया आवेदन
जन आरोग्य योजना के लिए मरीजों का उपचार करने की अनुमति प्राप्त करने के लिए जिले के 16 निजी अस्पतालों ने भी आवेदन किया है। इनमें से एक अस्पताल की लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि अन्य अस्पतालों को एक बार फिर से मौका प्रदान किया गया है। योजना के नोडल अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि इन सभी 16 अस्पतालों के बारे में जल्द ही समुचित निर्णय ले लिया जाएगा। इसके बाद से सभी लगभग डेढ़ लाख परिवारों को इलाज में और ज्यादा आसानी हो सकेगी।
जिला अस्पताल में हुआ मुख्य समारोह
योजना के शुभारंभ के लिए रविवार को जिला अस्पताल में मुख्य समारोह हुआ। मुख्य अतिथि सांसद हरिओम पांडेय ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने पात्रों का आह्वान किया कि वे योजना का लाभ बढ़ चढ़कर उठाएं। डीएम सुरेश कुमार ने भरोसा दिलाया कि योजना के दायरे में आने वाले लोगों का बेहतर ढंग से उपचार सुनिश्चित कराया जाएगा। किसी को यदि इलाज में कोई कठिनाई होती है, तो वह उनसे सीधे संपर्क कर सकता है। इस मौके पर सीडीओ उमेशनरायन पाण्डेय, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, टांडा विधायक संजू देवी, अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त, भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, रामसकल, मनोज कुमार गुप्त समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।