{"_id":"5ba68b7b867a557ea65a5888","slug":"153764132018-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रशिक्षित चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने के बाद युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रशिक्षित चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने के बाद युवती की मौत
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनर। झोलाछाप द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद बुखार से पीड़ित युवती की तबियत और खराब हो गई। झोलाछाप ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद झोलाछाप वहां से भाग खड़ा हुआ। बाद में पहुंचे भाई की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मूसेपुर गिरंट गांव निवासिनी सुनीता (20) पुत्री अच्छेलाल अहिरौली थाना अंतर्गत अन्नावां बाजार स्थित सेंटर पर सिलाई सीखने जाती थी। बुधवार को उसे बुखार चढ़ा। इस पर उसने अन्नावां बाजार स्थित झोलाछाप से दवा ली। गुरुवार को भी जब बुखार नहीं उतरा तो उसने फिर उसी झोलाछाप से दवा ली। शुक्रवार को वह सेंटर पर गई हुई थी कि इसी बीच उसे फिर से तेज बुखार चढ़ गया। इस पर सुनीता ने अपने भाई आशाराम को मोबाइल फोन से जानकारी देते हुए कहा कि वह चिकित्सक को दिखाने जा रही है। वह भी वहां आ जाए। इसके बाद सुनीता उसी झोलाछाप के पास गई, जहां से पहले दवा ली थी।
आरोप है कि झोलाछाप ने उसे इंजेक्शन लगा दिया जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। हालत गंभीर होता देख वह घबरा गया। वह खुद ही युवती को लेकर जिला मुख्यालय के एक निजी चिकित्सक के पास गया। वहां चिकित्सक ने भर्ती करने से इंकार करते हुए उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इस पर झोलाछाप युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत होते ही आरोपी झोलाछाप शव छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इस बीच बहन की तलाश करता हुआ आशाराम जिला अस्पताल पहुंचा जहां उसे बहन की मौत की जानकारी मिली। सूचना पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में आशाराम ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। बताया जाता है कि युवती की मौत के बाद झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग खड़ा हुआ। उधर कोतवाली प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।