{"_id":"5ac1108a4f1c1bcc618b4dc8","slug":"15226021271-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा/हंसवर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसेपुर कला गांव के भगवानपुर मजरे में रविवार सुबह रास्ते के विवाद में गांव के दबंगों ने लाइसेंसी बंदूक से रणदीप (18) पर गोली दाग दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बाद में एसपी संतोष कुमार मिश्र ने भी एएसपी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
गांव निवासी रामजतन व श्याम बहादुर के बीच लंबे समय से रास्ते का विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। रविवार को एक बार फिर से दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि रविवार पूर्वाह्न रामजतन पक्ष के लोग संबंधित रास्ते पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया। दूसरा पक्ष इसका विरोध करने लगा। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी बीच रामजतन के पुत्र विजय घर गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे दूसरे पक्ष के निर्मल के बेटे रणदीप के हाथ व कमर में लगे। गोली लगते ही वह भूमि पर गिर पड़ा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आननफानन में घायल को सीएचसी बसखारी ले जाया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना से गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना पर एसओ हंसवर विजय सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। माहौल को देखते हुए टांडा, बसखारी, राजेसुल्तानपुर, अलापुर, इब्राहिमपुर समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस सीओ टांडा व आलापुर के नेतृत्व में गांव पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में किया। बाद में एसपी संतोष कुमार मिश्र व एएसपी ओपी सिंह ने भी गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उधर एसओ विजय सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।