फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   विधायक की नाराजगी के बाद हटाए गए तहसीलदार आलापुर

विधायक की नाराजगी के बाद हटाए गए तहसीलदार आलापुर

Sun, 01 Apr 2018 10:31 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
विधायक की नाराजगी के बाद हटाए गए तहसीलदार आलापुर
अंबेडकरनगर। आलापुर विधायक अनीता कमल की नाराजगी के बाद तहसीलदार आलापुर का स्थानांतरण जलालपुर कर दिया गया है। खाली चल रहे एसडीएम पद पर जलालपुर एसडीएम की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कई अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर बीते दिनों आलापुर विधायक अनीता कमल की नाराजगी सामने आई थी। इसमें तहसीलदार आलापुर का भी नाम शामिल था। कोई एक्शन न लिए जाने के चलते ही विधायक ने डीएम व एसपी को ही हटाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा था। पत्र में कहा गया था कि दोनों अधिकारी विकास कार्यों में बाधक बन रहे हैं। पत्र सामने आने के बाद समूचे जिले में इसे लेकर हड़कंप का माहौल था। माना जा रहा था कि देर सबेर अब कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय है। इसी बीच 31 मार्च को आलापुर एसडीएम राजमुनि यादव सेवानिवृत्त हो गए। इसे देखते हुए डीएम अखिलेश सिंह ने जलालपुर में एसडीएम के पद पर तैनात रामशंकर को आलापुर एसडीएम बना दिया। तहसीलदार आलापुर प्रभाकर त्रिपाठी को आलापुर से हटाकर जलालपुर तहसीलदार बना दिया गया। जलालपुर एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार अकबरपुर एसडीएम विवेक मिश्र को सौंपा गया है। इससे पहले गत दिवस ही आलापुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित जहांगीरगंज थाना प्रभारी व दो सिपाहियों को एसपी संतोष मिश्र ने लाइनहाजिर कर दिया था। डीएम अखिलेश सिंह ने रविवार देरशाम तहसीलदार को हटाए जाने तथा आलापुर में नए एसडीएम की तैनाती किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed