{"_id":"5abfb4b94f1c1bb5618b4af9","slug":"15225130854-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थिरुआ नाला व तमसा नदी पर पांच करोड़ की लागत से बनेंगे दो पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थिरुआ नाला व तमसा नदी पर पांच करोड़ की लागत से बनेंगे दो पुल
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टांडा व अकबरपुर तहसील की लगभग 60 हजार आबादी का बड़ा तोहफा शासन ने दिया है। ढाई करोड़ रुपये की लागत से जहां टांडा तहसील अंतर्गत मीठेपुर थिरुआ नाला पर 18 मीटर लंबा पुल बनेगा, वहीं अकबरपुर तहसील अंतर्गत खानशाह सुलेमपुर के निकट तमसा नदी पर भी ढाई करोड़ रुपये की लागत से 18 मीटर लंबा पुल बनेगा। इन दोनों पुलों को बनाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई है। पुल निर्माण में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न हो, इसके लिए आवश्यक राशि भी विभाग को शासन से उपलब्ध हो गई है। अप्रैल के प्रथम पखवारे में ई-टेंडरिंग के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
टांडा तहसील अंतर्गत मीठेपुर थिरुआ नाले पर लंबे समय से पुल निर्माण की मांग चली आ रही थी। सत्ता परिवर्तन के बाद टांडा विधायक संजू देवी से भी क्षेत्र के लोगों ने मिलकर पुल निर्माण कराए जाने की मांग की थी। विधायक संजू देवी ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए गत दिवस लोकनिर्माण मंत्री से मुलाकात कर ग्रामीणों की मांग रखी थी। विधायक के अथक प्रयास के चलते वित्तीय वर्ष के अंत में आखिर ग्रामीणों की मांग पूरी हो गई। शासन ने मीठेपुर थिरुआ नाले पर ढाई करोड़ रुपये की लागत से 18 मीटर लंबे पुल के निर्माण को हरी झंडी प्रदान कर दी। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र की लगभग 20 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
इसी प्रकार अकबरपुर तहसील अंतर्गत खानशाह सुलेमपुर गांव के निकट तमसा नदी पर भी पुल निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। दरअसल पुल का निर्माण न होने से लगभग डेढ़ दर्जन गांव बसौढ़ी, शेखपुरा, डड़वा, खपुरा, कटुई, पहाड़पुर, नेवादा, मझियारी, अठवारा, अमौली, दुक्खर समेत डेढ़ गांव के ग्रामीणों को अकबरपुर व सम्मनपुर की तरफ जाने में लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। सपा सरकार में भी इस पुल के निर्माण की मांग जोरशोर से उठी थी, लेकिन उस समय इस पर ध्यान नहीं दिया गया। सत्ता परिवर्तन के बाद एक बार फिर से पुल निर्माण की मांग उठी, तो शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए वित्तीय वर्ष के अंत में इस पुल के निर्माण को भी हरी झंडी प्रदान कर दी। यह पुल भी ढाई करोड़ रुपये की लागत से 18 मीटर लंबा होगा। दोनों पुल के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को दी गई। पुल निर्माण में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न हो, इसके लिए संबंधित राशि भी शासन से विभाग को उपलब्ध करा दी है। सुलेमपुर के निकट पुल निर्माण से लगभग 40 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
अप्रैल मध्य से प्रारंभ होगा कार्य
दोनों पुल के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि शासन से प्राप्त हो गई है। दोनों पुल का निर्माण पीडब्लूडी करेगा। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में टेंडर के बाद मध्य अप्रैल से निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। -यतेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी