फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   15,107 candidates appeared for the PET, while 4,525 skipped the exam.

Ambedkar Nagar News: पीईटी में शामिल हुए 15,107 अभ्यर्थी, 4,525 ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 25 Oct 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
15,107 candidates appeared for the PET, while 4,525 skipped the exam.
बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में प्रवेश से पहले परीक्षा​र्थियों की जांच करती महिला पुलिसकर्मी। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को 23 केंद्रों पर दो पालियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 19,632 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 15,107 शामिल हुए, जबकि 4,525 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत 9,816 अभ्यर्थियों में से 7,461 ने परीक्षा दी, जबकि 2,355 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई। इसमें भी 9,816 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,646 परीक्षा में शामिल हुए और 2,170 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह से केंद्रों पर जुटने लगे परीक्षार्थी
पहली पाली की परीक्षा देने के लिए दूरदराज के जिलों से आए कई अभ्यर्थी शनिवार रात ही अंबेडकरनगर पहुंच गए थे। रविवार सुबह सात बजे से परीक्षा केंद्रों के आसपास चाय-नाश्ते और खानपान की दुकानों पर भीड़ जुटने लगी। बीएन इंटर कॉलेज और बीएनकेबी पीजी कॉलेज, अकबरपुर के बाहर सुबह छह बजे से ही परीक्षार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें नजर आईं। बीएन इंटर कॉलेज, अकबरपुर में पंजीकृत 480 अभ्यर्थियों में से 362 ने परीक्षा दी, जबकि 118 अनुपस्थित रहे। वहीं, बीएनकेबी पीजी कॉलेज में 480 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 382 परीक्षा में शामिल हुए और 98 अनुपस्थित रहे। दोनों केंद्रों पर सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों की तलाशी और बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद प्रवेश दिया गया। निर्धारित प्रक्रिया का पालन कराते हुए परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed