फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अधिवक्ता को रिवाल्वर सटाकर धमकी मामले में केस दर्ज

अधिवक्ता को रिवाल्वर सटाकर धमकी मामले में केस दर्ज

Thu, 17 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता को रिवाल्वर सटाकर धमकी मामले में केस दर्ज
अधिवक्ता को रिवाल्वर सटा धमकी मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अधिवक्ता को रिवाल्वर लगाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। उधर आरोपी की तहरीर पर भी क्रॉस केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरु की है।

गौरतलब है गत दिवस जनपद न्यायालय के अधिवक्ता आनंद द्विवेदी ने अकबरपुर कोतवाली में एक तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि शेखपुरा गांव निवासी रक्षाराम राजभर ने उन रिवाल्वर लगाकर जान से मारने की धमकी दी है। अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी मिलते ही साथी अधिवक्ताओं में नाराजगी फैल गई। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता अकबरपुर कोतवाली पहुंच गए और आरोपी के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस ने मामले में जांच का हवाला देते हुए घटना के दिन प्राथमिकी नहीं दर्ज की। बुधवार को अधिवक्ता आनंद द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रक्षाराम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। अधिवक्ता को धमकी देने वाला आरोपी बसपा के एक वरिष्ठ नेता का करीबी है। उधर आरोपी की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता के विरुद्ध भी धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल वकील सिंह यादव ने बताया कि दोनों वादी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed