{"_id":"597a27944f1c1b153d8b4954","slug":"15011778319-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में कांवरिया समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में कांवरिया समेत चार घायल
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में कांवरिया समेत चार घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। कांवर यात्रा में शामिल ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक कांवरिया घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत बदलापुर गांव निवासी भीम (22) बुधवार देर शाम मालीपुर बाजार में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गया, वह कांवर लेकर जलाभिषेक को गांव स्थित मंदिर जा रहा था। यह दुर्घटना उसी ट्रैक्टर से हुई, जो कांवर यात्रा के साथ चल रहा था। भीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य बताई जाती है। वहीं, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पक्खरपुर गांव निवासी बृजेश (48) गुरुवार सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी नगपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर मोहल्ला निवासी अशोक (42) बुधवार देर शाम बाइक से शहजादपुर से घर जाते समय अकबरपुर बस स्टेशन के निकट वैन की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरी गांव निवासी सर्वजीत बुधवार शाम गांव के निकट उस समय घायल हो गया जब वह बाइक से सम्मनपुर से घर जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।