{"_id":"597a278a4f1c1b153d8b4951","slug":"150117782020-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागपंचमी पर्व आज, मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागपंचमी पर्व आज, मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां पूरी
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपंचमी आज, शिवालयों में तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। नागपंचमी से एक दिन पहले ही समूचा जनपद कांवरियों से केसरियामय हो गया। पूरे दिन हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे लगते रहे। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश से भी कांवरियों के उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ा। भजनों पर थिरकते श्रद्धालु शिवालय पहुंचे और भोले बाबा का जलाभिषेक कर विशेष पूजन-अर्चन किया। उधर कांवरियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कांवरियों की सुविधा के लिए विभिन्न संगठनों ने शिविर लगा रखे थे जहां उनके विश्राम व जलपान की व्यवस्था की गई थी। उधर नागपंचमी को लेकर आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गईं।
नागपंचमी के मद्देनजर गुरुवार को जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में कांवरियों के आने से समूचा माहौल केसरिया मय हो गया। चारों तरफ हर-हर महादेव व बम-बम भोले का उद्घोष करते कांवरिये ही दिखाई पड़ रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखे डीजे-सिस्टम पर बज रहे भजनों पर थिरकते हुए कांवरियों के चलते समूचा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग, टांडा-फैजाबाद मार्ग, टांडा-बसखारी मार्ग, अकबरपुर-बसखारी मार्ग समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर अयोध्या से पवित्र जल लेकर आने वाले कांवरियों का तांता लगा रहा। अकबरपुर नगर समेत जिले के अन्य क्षेत्रों के शिवालयों में सुबह से विशेष पूजन-अर्चन व जलाभिषेक का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। उधर शुक्रवार को नागपंचमी पर्व पर जिले के विभिन्न शिवालयों व मंदिरों में होने वाले आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस बीच गुरुवार को कांवरियों के स्वागत के लिए जगह-जगह विभिन्न संगठनाें ने स्टाल लगा रखे थे। अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग, पुराने तहसील तिराहा, पवित्र शिवबाबा, फव्वारा तिराहा, पटेलनगर तिराहा समेत टांडा, जलालपुर, भीटी, कटेहरी, जहांगीरगंज, आलापुर, राजेसुल्तानपुर समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर कांवरियों के विश्राम करने व जलपान की व्यवस्था की गई थी। विभिन्न मार्गों पर बड़ी संख्या में आने वाले कांवरियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।